|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

दीवाली से पहले होंडा का धमाका: सिटी पर 1.71 लाख तक की छूट, अमेज़ पर भी बंपर ऑफर

नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन में होंडा कार कंपनी अपनी ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे रही है। अक्टूबर 2026 में कंपनी अपनी तीन लोकप्रिय सेडान कारों पर शानदार छूट और ऑफर्स की घोषणा की है, जिससे दीवाली से पहले क

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दीवाली से पहले होंडा का धमाका: सिटी पर 1.71 लाख तक की छूट, अमेज़ पर भी बंपर ऑफर
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन में होंडा कार कंपनी अपनी ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे रही है। अक्टूबर 2026 में कंपनी अपनी तीन लोकप्रिय सेडान कारों पर शानदार छूट और ऑफर्स की घोषणा की है, जिससे दीवाली से पहले कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल सकता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस महीने सबसे ज्यादा लाभ होंडा सिटी पर मिल रहा है, जहां कुल बेनिफिट्स 1.71 लाख रुपये तक पहुंच रहे हैं। वहीं, तीसरी जनरेशन की होंडा अमेज़ पर 67,000 रुपये तक और दूसरी जनरेशन की अमेज़ पर 58,000 रुपये तक के आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इन तीनों ही कारों को बेहतरीन फीचर्स और शानदार माइलेज के लिए जाना जाता है, जो इन्हें ग्राहकों के बीच खास बनाता है। होंडा सिटी की बात करें तो इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होती है और अधिकतम कीमत 21.36 लाख रुपये तक जाती है। इस कार पर मिलने वाला 1.71 लाख रुपये तक का लाभ इसे इस फेस्टिव सीजन का सबसे आकर्षक ऑफर बनाता है। वहीं, तीसरी जनरेशन की होंडा अमेज़ पर ग्राहकों को 67,000 रुपये तक का कुल फायदा मिल रहा है। इस कार में सोफिस्टिकेटेड लुक दिया गया है और इसका डिजाइन ऐसा रखा गया है जो अलग-अलग तरह के ग्राहकों को पसंद आ सकता है। यदि कोई ग्राहक रोजाना इस्तेमाल के लिए सेडान खरीदने की योजना बना रहा है, तो यह कार उसके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। तीसरी जनरेशन अमेज़ की एक्स-शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जाती है। इसी तरह, दूसरी जनरेशन की होंडा अमेज़ भी इस महीने ऑफर्स के साथ बाजार में उपलब्ध है, जिस पर 58,000 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस कार को एक प्रैक्टिकल और स्पेशियस सेडान के रूप में पेश किया गया है, जिसमें स्मूद चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और पर्याप्त बूट स्पेस मिलता है। दूसरी जनरेशन अमेज़ की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होकर 7.80 लाख रुपये तक जाती है, जो इसे बजट-फ्रेंडली विकल्प बनाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन में कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस तरह के ऑफर देती हैं, और यह सही समय है जब ग्राहक अपनी पसंदीदा कार कम कीमत पर खरीद सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफर की शर्तों को ध्यान से पढ़ें और डीलर से पूरी जानकारी लेकर ही खरीदारी करें।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!