देवरिया नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शनिवार को करीब पांच करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक सभागार में करीब 12.30 बजे शुरू हुई, जिसमें पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि सहित कुल दस एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए प्रस्तावित कार्यों पर होने वाले व्ययभार की स्वीकृति प्रमुख रही, जिससे शहरवासियों को टूटी-फूटी सड़कों से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा छठ पर्व को देखते हुए घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, टी-स्टाल व बैरिकेडिंग कराने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि श्रद्धालुओं को घाटों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत देने के लिए अस्थायी रैन बसेरे स्थापित करने पर भी सहमति बनी, जिससे ठंड से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित होंगे। बैठक में एमआरएफ सेंटर के वाहनों की मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद तथा जलकल एवं प्रकाश अनुभाग की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। नगर पालिका की ओर से नवनिर्मित दुकानों की नीलामी के लिए प्रीमियम राशि निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा गया, वहीं थोक एवं फुटकर मछली विक्रेताओं के लिए क्रमशः 165 वर्ग फीट व 20 वर्ग फीट स्थान आवंटित करने के साथ प्रीमियम एवं मासिक शुल्क निर्धारित करने पर भी चर्चा हुई। बोर्ड लिपिक रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी एजेंडा बिंदुओं को सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया, जिसके बाद सभासदों ने प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर बहुमत एवं सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सहायक अभियंता (जल) अनुग्रह नारायण सिंह तथा सभासद मनोज गोयल, धर्मेंद्र सिंह, संजय मिश्र, सत्यप्रकाश सिंह, प्रियंका वर्मा, अमित मिश्र, रमेश मल्ल, वंदना देवी, पुष्पा देवी, पवन जायसवाल सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
देवरिया में पांच करोड़ के विकास प्रस्ताव स्वीकृत, सड़कें होंगी गड्ढामुक्त और छठ घाटों पर मिलेंगी सुविधाएं
देवरिया नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शनिवार को करीब पांच करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक सभागार में करीब
NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




