|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

देशभक्ति की अनोखी मिसाल: आईएसआई से हाथ मिलाने वाले बेटे को पिता ने मारी गोली, नाटक 'स्वाहा' ने खड़े किए रोंगटे

लखनऊ में संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में गुरुवार को दर्पण संस्था की ओर से प्रो. सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह में मंचित नाटक 'स्वाहा' ने दर्शकों को रोमांच और भावनाओं से भर दिया। इस नाटक की कहानी

NRI Post Hindi Desk · 5 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
देशभक्ति की अनोखी मिसाल: आईएसआई से हाथ मिलाने वाले बेटे को पिता ने मारी गोली, नाटक 'स्वाहा' ने खड़े किए रोंगटे
📷 NRI Post Hindi Desk

लखनऊ में संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में गुरुवार को दर्पण संस्था की ओर से प्रो. सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह में मंचित नाटक 'स्वाहा' ने दर्शकों को रोमांच और भावनाओं से भर दिया। इस नाटक की कहानी एक सेवानिवृत्त फौजी के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें देशभक्ति और पारिवारिक रिश्तों के बीच देशद्रोह के मुद्दे को उठाया गया है। नाटक में दिखाया गया कि सेवानिवृत्त फौजी का बेटा देश के खिलाफ साजिश रचते हुए आईएसआई से हाथ मिला लेता है। इसकी भनक लगने पर रा आपरेशन चलाती है और एजेंसी के अधिकारी बेहद चालाकी से फौजी के घर में ही रहकर आरोपी बेटे की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और आखिरकार उसे पकड़ लेते हैं। जब पिता को बेटे की देशद्रोह की सच्चाई पता चलती है तो वह खुद उसे गोली मार देता है, जिससे दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। नाटक में वीरेंद्र रस्तोगी-सिद्धु, शुभम कुमार दुबे-मंदार, मनीषा मेहरा-शिखा, डॉ. राकेश कुमार-खुशवंत खन्ना, विकास श्रीवास्तव-जस्सी और डॉ. अनिल रस्तोगी ने सूर्य प्रकाश भाटिया के पात्रों का अभिनय किया। लेखन एवं निर्देशन शुभदीप राहा का रहा। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। यह नाटक देशभक्ति और परिवार के रिश्तों के बीच वफादारी की परीक्षा का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत करता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!