|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

देश की दुआओं ने दिया नन्ही परी को दूसरा जन्म, पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद मां की गोद में लौटी पंचकूला की बिटिया

पंचकूला के एक स्कूल में केजी कक्षा की मासूम बच्ची के साथ हुई बेरहमी से मारपीट की दर्दनाक घटना के बाद आखिरकार राहत भरी तस्वीर सामने आई है। जिंदगी और मौत के बीच लंबी लड़ाई लड़ने के बाद बच्ची को चंडीगढ़

NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
देश की दुआओं ने दिया नन्ही परी को दूसरा जन्म, पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद मां की गोद में लौटी पंचकूला की बिटिया
📷 NRI Post Hindi Desk

पंचकूला के एक स्कूल में केजी कक्षा की मासूम बच्ची के साथ हुई बेरहमी से मारपीट की दर्दनाक घटना के बाद आखिरकार राहत भरी तस्वीर सामने आई है। जिंदगी और मौत के बीच लंबी लड़ाई लड़ने के बाद बच्ची को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने माता-पिता के साथ घर लौट आई है। घर पहुंचते ही लोगों ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया और बच्ची को सुरक्षित देखकर परिवार के लोगों की आंखें खुशी से नम हो गईं। पिछले कई दिनों से जिस घर में चिंता, डर और मायूसी का माहौल था, वहां अब खुशियां लौट आई हैं और बच्ची की घर वापसी से परिवार ने राहत की सांस ली है। इस मुश्किल समय में देशभर के हजारों लोगों ने उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की थी, और अब मासूम को अपने बीच देखकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। बच्ची के चाचा ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनकी बच्ची का दूसरा जन्म है। उन्होंने बताया कि जिस हालत में मासूम अस्पताल पहुंची थी, उसे देखकर परिवार को डर सताने लगा था कि कहीं वे उसे हमेशा के लिए न खो दें, लेकिन आज उसे सुरक्षित घर में देखकर ऐसा लग रहा है जैसे परिवार को अपनी बच्ची दोबारा मिल गई हो। चाचा ने कहा कि पूरे देश के लोगों ने बच्ची के लिए दुआएं कीं और हिंदुस्तान के कोने-कोने से लोगों ने उसके स्वस्थ होने की कामना की, और परिवार उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करता है जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में शुभकामनाओं और दुआओं के जरिए उन्हें हिम्मत दी। बच्ची के पिता ने कहा कि बेटी की घर वापसी की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बच्ची भी लगातार चाहती थी कि वह जल्द से जल्द अपने घर पहुंचे और परिवार के बीच रहे। उन्होंने बताया कि उसकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुई है। पिता के मुताबिक, बच्ची अभी ठीक से बैठ नहीं पा रही है और उसे कभी चक्कर आते हैं तो कभी पेट में दर्द की शिकायत होती है। डॉक्टरों ने उसे घर पर रखकर धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद जताई है और परिवार को भरोसा है कि घर के माहौल में बच्ची जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगी। पिता ने बताया कि बच्ची के चेहरे पर अभी भी चोटों के निशान हैं और उसके शरीर पर तीन से चार जगह टांके लगे हुए हैं। उसे कई गंभीर चोटें आई थीं, जिनमें सिर पर लगी चोट सबसे ज्यादा थी, हालांकि इलाज के बाद उसकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पिता ने बताया कि पीजीआई के निदेशक ने भी बच्ची का हालचाल जाना था और उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का विशेष रूप से धन्यवाद किया, क्योंकि मुश्किल समय में चिकित्सकों ने बच्ची का बहुत अच्छे से इलाज किया और परिवार को पूरा सहयोग दिया। सरकार की ओर से गठित कमेटी की कार्रवाई को लेकर भी पिता ने अपनी बात रखी और कहा कि कमेटी जो भी निर्णय लेगी, परिवार उसके साथ है। बेटी के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि वह उसे खूब पढ़ाएंगे और बड़ा अधिकारी बनाएंगे, हालांकि बच्ची का अपना सपना डॉक्टर बनने का है और उसे पढ़ाई का बेहद शौक है। पिता ने लोगों से अपील की कि बच्ची के पूरी तरह स्वस्थ होने तक उसके लिए दुआएं करते रहें। वहीं उसकी मां ने भावुक होकर कहा कि उनकी बच्ची अब ठीक है और परिवार के लिए इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में परिवार ने जिस दर्द और मानसिक पीड़ा का सामना किया है, उसे शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि एक मां ही समझ सकती है कि जब उसकी बच्ची जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हो तो परिवार पर क्या गुजरती है। मां ने सभी माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों के शिक्षकों और प्रबंधन से भी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की अपील की और कहा कि बच्चों की सुरक्षा स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी दूसरे मासूम और

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!