|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

देहरादून के बालावाला में बनेगा आइटी पार्क, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

देहरादून। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से धामी सरकार ने एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार ने देहरादून के बालावाला क्षेत्र में आइटी पार्क

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
देहरादून के बालावाला में बनेगा आइटी पार्क, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
📷 NRI Post Hindi Desk

देहरादून। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से धामी सरकार ने एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार ने देहरादून के बालावाला क्षेत्र में आइटी पार्क अथवा बिजनेस पार्क विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बालावाला स्थित घोड़ा फैक्टरी की लगभग 35.7 एकड़ भूमि को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर भूमि हस्तांतरण का अनुरोध किया है। इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी भूमि का औद्योगिक विकास के लिए सदुपयोग करना है, जिससे राज्य में निवेश और व्यावसायिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिल सके। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए औषध विभाग को आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद केंद्र सरकार ने भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे यह उम्मीद जगी है कि जल्द ही यह योजना धरातल पर उतर सकती है। उल्लेखनीय है कि बालावाला स्थित बंगाल इम्युनिटी लिमिटेड की घोड़ा फैक्टरी लगभग 30 वर्षों से बंद पड़ी है। कंपनी के दिवालिया होने और वित्तीय देनदारियों के कारण यह इकाई लंबे समय से निष्क्रिय है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण कोलकाता पीठ के निर्देशों के तहत संबंधित परिसंपत्तियों को भारत सरकार के औषध विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया से इस भूमि के उपयोग की संभावनाएं बढ़ गई हैं। उद्योग विभाग में दायित्वधारी शांतनु बिष्ट ने बताया कि सरकार निवेशक सम्मेलन के दौरान हुए निवेश संबंधी समझौतों को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत है। बालावाला में आइटी पार्क विकसित होने से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा और युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। योजना के धरातल पर उतरने से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में निवेश तथा व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। पार्क तक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए सोंग नदी पर प्रस्तावित लच्छीवाला-थानो फोरलेन एलिवेटेड मार्ग को इससे जोड़ने का भी प्रस्ताव है, जिससे इस क्षेत्र की पहुंच और भी सुगम हो जाएगी। इस पहल से प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की अपेक्षा है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!