|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर: 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड में कार टनल की दीवार से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में तेज रफ्तार के शौक ने एक 22 वर्षीय युवक की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक कार टनल की दीवार से जा टकराई, ज

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर: 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड में कार टनल की दीवार से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
📷 NRI Post Hindi Desk

द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में तेज रफ्तार के शौक ने एक 22 वर्षीय युवक की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक कार टनल की दीवार से जा टकराई, जिसके बाद टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका इंजन उखड़कर दूर जा गिरा। गिरे हुए इंजन में आग भी लग गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अभिनव सिंह के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के सेक्टर-42 में रहता था। अभिनव की मां बिहार में टीचर हैं। जानकारी के मुताबिक, अभिनव दिवाली की सुबह लुधियाना से गुरुग्राम लौट रहा था और इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा शिव मूर्ति इंटरचेंज के पास हुआ, जहां टनल को एनएच-48 से जोड़ने वाले मोड़ पर उसकी मॉडिफाइड फॉक्सवैगन वर्टस कार बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, टनल के सीसीटीवी फुटेज में कार रॉकेट जैसी बेहद तेज रफ्तार से जाती दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी का इंजन बाहर निकलकर कुछ दूरी पर जा गिरा, जहां उसमें आग लग गई। अभिनव बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार के भीतर ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टनल के अंदर अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय है, लेकिन अभिनव करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि हादसे से कुछ ही देर पहले अभिनव ने कार के स्पीडोमीटर की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए थे और उन्हें स्नैपचैट के जरिए अपने दोस्तों को भेजा था। पुलिस अब उन वीडियो और तस्वीरों को हासिल करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभिनव अपने एक दोस्त की लग्जरी कार चला रहा था और वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए लुधियाना गया था, जहां से वह वापस गुरुग्राम आ रहा था। दिल्ली पुलिस ने टनल में तैनात सुरक्षाकर्मियों, दूसरे वाहन चालकों और मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!