गुजरात से जुड़े राजनीतिक चंदे के एक हैरान करने वाले मामले ने देशभर में सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, एक गुमनाम सी पार्टी 'सत्यवादी रक्षक पार्टी' को वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 330 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा मिला है। यही नहीं, इस पार्टी को वित्त वर्ष 2022-23 में भी 85 करोड़ 67 हजार रुपये का चंदा मिला था। यानी पिछले दो वित्त वर्षों में मिलाकर इस पार्टी को करीब 416 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इस पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक ही उम्मीदवार उतारा था। बिना किसी आंदोलन, बिना किसी प्रचार, बिना किसी भाषण या रैली के इस पार्टी ने इतनी बड़ी रकम जुटा ली। मामले की तफ्तीश के लिए जब मीडिया की एक टीम इस पार्टी के आधिकारिक पते पर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। इसके बाद टीम पार्टी की अध्यक्ष स्वातीबेन के घर पहुंची, जहां उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। स्वातीबेन ने बताया कि वे केवल नाम मात्र की अध्यक्ष हैं और असल में पार्टी से बहुत सारे लोग जुड़े हुए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी को 2024-25 में बंद कर दिया गया है। जब उनसे 330 करोड़ के चंदे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। स्वातीबेन का कहना था, "इसमें अब क्या है मुझे नहीं पता। जो चंदा आया वो हमने किसी को दान दिया होगा। हम पैसा खा थोड़ी गए हैं।" स्वातीबेन ने पल्ला झाड़ने की कोशिश की है, लेकिन यह पैसा कहां से आया और कहां इसका इस्तेमाल किया गया, यह बड़ा सवाल है। देश की चर्चित राष्ट्रीय पार्टियां एक-एक सीट के लिए जहां एड़ी-चोटी का जोर लगाती हैं, वहीं इस पार्टी को बिना किसी प्रचार के इतनी बड़ी राशि मिलना संदेह पैदा करता है। अब यह पूरा मामला जांच एजेंसियों की जांच का विषय है कि आखिर यह चंदा किसने दिया और इसका असली उद्देश्य क्या था। यह घटना राजनीतिक फंडिंग के पारदर्शी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।
दो साल में 416 करोड़ का चंदा, अब दफ्तर पर ताला... कौन चला रहा है 'सत्यवादी रक्षक पार्टी'?
गुजरात से जुड़े राजनीतिक चंदे के एक हैरान करने वाले मामले ने देशभर में सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, एक गुमनाम सी पार्टी 'सत्यवादी रक्षक पार्टी' को वित्त वर्ष 2023-24 के दौरा
NRI Post Hindi Desk · 80 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




