चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रह चुके अरुण कुमार गुप्ता को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति धनतेरस के दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिए गए दीपावली के बड़े तोहफे के रूप में की गई है। अरुण गुप्ता 1992 बैच के आइएएस अधिकारी रहे हैं और 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें सेवा विस्तार देने के लिए प्रदेश सरकार ने फाइल केंद्र सरकार को भेजी थी, जो मंजूर नहीं हुई, जिसके बाद अब उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एचईआरसी के निवर्तमान चेयरमैन नंदलाल शर्मा का पिछले दिनों देहावसान हो गया था, जिस कारण यह पद खाली था। हरियाणा के बिजली विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड ने अरुण गुप्ता की नियुक्ति के आदेश जारी किए। अरुण गुप्ता की गिनती मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पसंदीदा अधिकारियों में होती है और वे अपनी सेवानिवृत्ति से पहले मुख्यमंत्री के उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसे सिंगापुर जाना था, लेकिन सेवा विस्तार न मिलने के कारण उनका यह दौरा संभव नहीं हो पाया था। एचईआरसी का चेयरमैन नियुक्त होने के बाद अरुण गुप्ता के सामने सबसे बड़ी चुनौती इलेवन पावर लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह में दिए गए बिजली सप्लाई के लाइसेंस को रद्द करने की है, क्योंकि इसका पूरे राज्य में जबरदस्त विरोध हो रहा है। एचईआरसी ने हरियाणा सरकार के आदेश के बाद इस कंपनी को लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन अभी तक इलेवन पावर का लाइसेंस रद्द नहीं हुआ है, जिसे कई दौर की सुनवाई के बाद एचईआरसी ने मंजूर किया था। एचईआरसी के चेयरमैन के रूप में अरुण गुप्ता का कार्यकाल पांच साल अथवा 65 साल की उम्र तक रहेगा, जो भी पहले पूरा होगा।
धनतेरस पर अरुण गुप्ता को बड़ा तोहफा, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन नियुक्त
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रह चुके अरुण कुमार गुप्ता को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति धनतेरस के दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दि
NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




