|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए अपने शहर में पूजा और खरीदारी का अंतिम शुभ मुहूर्त

आज देशभर में धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कुबेर और धनवंतरी की पूजा से धनधान्य में वृद्धि और आरोग

NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए अपने शहर में पूजा और खरीदारी का अंतिम शुभ मुहूर्त
📷 NRI Post Hindi Desk

आज देशभर में धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कुबेर और धनवंतरी की पूजा से धनधान्य में वृद्धि और आरोग्य का वरदान मिलता है। इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी करना भी बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से धन-संपत्ति में कई गुना वृद्धि होती है, इसलिए धनतेरस पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं। इस बार धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का अंतिम शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहने वाला है। यह प्रदोष काल है और इसमें पूजा तथा खरीदारी का विशेष महत्व बताया गया है। हालांकि भौगोलिक विषमता के कारण देश के बड़े शहरों में मुहूर्त का समय थोड़ा अलग हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर में पूजा और खरीदारी का मुहूर्त शाम 6 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा, जबकि लखनऊ में शाम 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक, कानपुर में शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक और वाराणसी में शाम 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक मुहूर्त रहेगा। इसी प्रकार प्रयागराज में शाम 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 45 मिनट तक, अयोध्या में शाम 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक, गोरखपुर में शाम 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक और आगरा में शाम 6 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 58 मिनट तक पूजा-खरीदारी का शुभ समय रहेगा। मेरठ में शाम 6 बजे से 7 बजकर 56 मिनट तक, पटना में शाम 5 बजकर 36 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक, गया में शाम 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक, मुजफ्फरपुर में शाम 5 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक और भागलपुर में शाम 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक मुहूर्त रहेगा। रांची में शाम 5 बजकर 39 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक, जमशेदपुर में शाम 5 बजकर 37 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक और धनबाद में शाम 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। भोपाल में शाम 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 8 मिनट तक, इंदौर में शाम 6 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक, उज्जैन में शाम 6 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक, ग्वालियर में शाम 6 बजकर 3 मिनट से 8 बजे तक, जबलपुर में शाम 6 बजकर 1 मिनट से 7 बजकर 59 मिनट तक और रायपुर में शाम 5 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक खरीदारी और पूजा का शुभ समय रहेगा। देहरादून में शाम 5 बजकर 56 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक, उत्तराखंड में शाम 5 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक और ऋषिकेश में शाम 5 बजकर 56 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक मुहूर्त रहेगा। चंडीगढ़ में शाम 6 बजे से 7 बजकर 54 मिनट तक, जयपुर में शाम 6 बजकर 11 मिनट से 8 बजकर 7 मिनट तक, जोधपुर में शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक, उदयपुर में शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट तक, कोटा में शाम 6 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 11 मिनट तक और अजमेर में शाम 6 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक पूजा-खरीदारी का मुहूर्त रहेगा। शिमला में शाम 5 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक, लुधियाना में शाम 6 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 58 मिनट तक और अमृतसर में शाम 6 बजकर 6 मिनट से 8 बजकर 1 मिनट तक मुहूर्त रहेगा। कोलकाता में शाम 5 बजकर 28 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक, सिलीगुड़ी में शाम 5 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक, मुंबई में शाम 6 बजकर 35 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट तक, बेंगलुरु में शाम 6 बजकर 25 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक और चेन्नई में शाम 6 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 10 मिनट तक शुभ समय रहेगा। हैदराबाद में शाम 6 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक, पुणे में शाम 6 बजकर 32 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक, अहमदाबाद में शाम 6 बजकर 30 मिनट

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!