|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

धनबाद के बरवाअड्डा सब्जी मंडी में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदाकिनी उच्च विद्यालय के समीप स्थित सब्जी मंडी में शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे एक दर्जन से अधिक सब्जी विक्रेताओं की झोपड़ियां और उनमें र

NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
धनबाद के बरवाअड्डा सब्जी मंडी में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख
📷 NRI Post Hindi Desk

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदाकिनी उच्च विद्यालय के समीप स्थित सब्जी मंडी में शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे एक दर्जन से अधिक सब्जी विक्रेताओं की झोपड़ियां और उनमें रखी हजारों रुपये मूल्य की सब्जियां पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गईं। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सब्जी विक्रेता अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे और उनके घर जाने के बाद असामाजिक तत्वों ने सब्जी मंडी की झोपड़ियों में आग लगा दी। सूखी झोपड़ियां होने के कारण आग की लपटें तेजी से फैलीं और देखते ही देखते मंडी का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया, जिससे दर्जनों दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पास के खाली मैदान में असामाजिक तत्व और नशेड़ी रात में जमावड़ा लगाते हैं, और दुकानदारों का आरोप है कि ये शरारती तत्व हर साल इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई दुकानदारों का दर्द है कि स्थानीय पुलिस की नियमित गश्त नहीं होने से असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा रहता है। उधर घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें और क्षेत्र चपेट में आने से बच गए। पुलिस मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने में जुट गई है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!