|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

धनबाद की सियासत में हलचल, कुंभनाथ सिंह के आवास पर सैकड़ों युवाओं का जुटान, समर्थकों ने बनाया विधायक

धनबाद में विधानसभा चुनाव में अभी करीब ढाई वर्ष का समय बाकी है, लेकिन धनबाद की सियासत में चुनावी हलचल अभी से तेज होती दिख रही है। मंगलवार को कुंभनाथ सिंह के आवास पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं के जुटन

NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
धनबाद की सियासत में हलचल, कुंभनाथ सिंह के आवास पर सैकड़ों युवाओं का जुटान, समर्थकों ने बनाया विधायक
📷 NRI Post Hindi Desk

धनबाद में विधानसभा चुनाव में अभी करीब ढाई वर्ष का समय बाकी है, लेकिन धनबाद की सियासत में चुनावी हलचल अभी से तेज होती दिख रही है। मंगलवार को कुंभनाथ सिंह के आवास पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं के जुटने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। समर्थकों ने कुंभनाथ सिंह के समर्थन में खड़े होने और उन्हें विधायक के रूप में समर्थन देने की घोषणा की है। बताया गया कि जुटान में कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे, जो पूर्व में सिंह मेंशन से जुड़े रहे हैं। आवास पर पहुंचे समर्थकों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया और इस दौरान कुंभनाथ सिंह के समर्थन में नारे भी लगाए गए। रिंकू खान, विक्की राम, सनी पासवान, सागर पासवान, नेहाल पासवान और अभिषेक कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा उनके आवास पहुंचे। समर्थकों ने कहा कि कुंभनाथ सिंह लगातार लोगों के सुख-दुख में खड़े रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उनका कहना था कि ऐसे व्यक्ति को विधानसभा में जनता की आवाज उठाने का अवसर मिलना चाहिए और उन्होंने आने वाले चुनाव में उनके पक्ष में समर्थन देने की बात कही। वहीं कुंभनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी को बुलाया नहीं था। उनके अनुसार, लोग उनके सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर स्वयं उनके पास पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो विधायक के रूप में जनता की समस्याओं को विधानसभा तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए काम करने का अवसर मिलेगा। गांधी जयंती पर धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह को खादी का शाल देकर कुंभनाथ सिंह ने सम्मानित किया। चुनाव में अभी लंबा समय बाकी होने के बावजूद इस तरह का जुटान इलाके की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। इसे समर्थकों का उत्साह माना जाए या आगामी चुनाव की शुरुआती तैयारी, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन धनबाद भाजपा की राजनीति में कुंभनाथ सिंह खुलकर खेल रहे हैं और उन्हें नेता तथा कार्यकर्ताओं का साथ मिल रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!