|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

धनबाद में भू-धंसान का दर्दनाक मंजर: मलबे में दबी नजमा बोलीं- 'लगा अब नहीं बचूंगी, रब का करम हुआ'

झारखंड के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद इलाके में शुक्रवार शाम अचानक एक बड़ा भू-धंसान हो गया। देखते ही देखते जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और कई जगह जमीन फट गई। इस हादसे में एक दर्जन

NRI Post Hindi Desk · 107 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
धनबाद में भू-धंसान का दर्दनाक मंजर: मलबे में दबी नजमा बोलीं- 'लगा अब नहीं बचूंगी, रब का करम हुआ'
📷 NRI Post Hindi Desk

झारखंड के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद इलाके में शुक्रवार शाम अचानक एक बड़ा भू-धंसान हो गया। देखते ही देखते जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और कई जगह जमीन फट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक घर पूरी तरह धराशायी हो गए, जबकि कई मकानों में गहरी दरारें पड़ गईं। एक दो मंजिला मकान तो पूरी तरह से जमीन में समा गया। इस दौरान मोहल्ले के लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, अचानक जमीन हिलने की आवाज के साथ ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी मलबे के बीच नजमा खातून नाम की एक महिला भी दब गईं। चारों तरफ अंधेरा था, ऊपर भारी मलबा और नीचे जमीन, सांस लेना मुश्किल हो रहा था। नजमा को लगा कि शायद अब उनकी जिंदगी यहीं खत्म हो जाएगी और उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी। तभी इलाके के कुछ युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी डर के मलबा हटाना शुरू कर दिया। उन्होंने हाथों से मिट्टी और पत्थर हटाकर कड़ी मशक्कत के बाद नजमा को बाहर निकाला। बाहर आते ही नजमा की आंखों में राहत और चेहरे पर जिंदगी वापस पाने की खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उन्हें जिंदा बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन रब का करम हुआ और वो बच निकलीं। हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सबसे पहले राहत और बचाव का काम शुरू किया और बाद में पुलिस, जिला प्रशासन तथा बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से भू-धंसान का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा और पुनर्वास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। अब बच गईं नजमा के सामने और छाताबाद के तमाम पीड़ित परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो घर हमेशा के लिए मलबे में बदल गया, अब वो कहाँ रहेंगे और उनका भविष्य क्या होगा?

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!