|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

धनबाद-बोकारो के नौ अस्पतालों को झमाडा का नोटिस, भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन का आरोप

धनबाद और बोकारो के नौ अस्पतालों ने भवन निर्माण मानकों का उल्लंघन किया है, जिसका खुलासा झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) की जांच रिपोर्ट में हुआ है। जांच रिपोर्ट के आधार पर झमाडा ने इन सभी अ

NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
धनबाद-बोकारो के नौ अस्पतालों को झमाडा का नोटिस, भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन का आरोप
📷 NRI Post Hindi Desk

धनबाद और बोकारो के नौ अस्पतालों ने भवन निर्माण मानकों का उल्लंघन किया है, जिसका खुलासा झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) की जांच रिपोर्ट में हुआ है। जांच रिपोर्ट के आधार पर झमाडा ने इन सभी अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिन अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें असर्फी कैंसर अस्पताल, दृष्टि आई अस्पताल एवं यसलोक (गोविंदपुर), आईरीस अस्पताल (फकीरडीह), पूजा नर्सिंग होम (शिवलीबाड़ी), स्वातिक अस्पताल (चंद्रपुरा), मां शारदा अस्पताल (बोकारो), सनराईज अस्पताल एवं आम्रपाली अस्पताल (बरवाअड्डा) शामिल हैं। इन सभी अस्पतालों को भवन निर्माण नियमावली 2016 के तहत नोटिस भेजा गया है। झमाडा के अनुसार नोटिस भेजे गए अस्पतालों द्वारा भवन निर्माण से जुड़े मानकों का पालन नहीं किया गया है। झमाडा के विभागीय अधिकारी का कहना है कि सभी अस्पतालों में नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। पूर्व में इन सभी अस्पतालों में जेई व सहायक अभियंता के द्वारा जांच की गई थी, जिसमें भवन निर्माण से जुड़े मानकों का पालन नहीं पाया गया, जिसके बाद झमाडा की ओर से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। सभी अस्पतालों को नोटिस भेजकर भवन का स्वीकृत नक्शा, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज एक सप्ताह में जमा करने को कहा है। झमाडा के इस नोटिस के बाद अस्पताल प्रबंधनों में हड़कंप मचा हुआ है और सभी अस्पताल संचालक अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। झमाडा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों का कहना है कि झमाडा को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई निजी अस्पताल बिना नक्शा पास कराए या आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक रूप से अस्पताल चला रहे हैं। जिन अस्पतालों को नोटिस दिया गया है, उनमें जांच के दौरान कमी पाई गई है और इन सभी अस्पतालों से नक्शा सहित अन्य प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। झमाडा के सचिव प्रकाश कुमार के अनुसार नोटिस भेजा गया है और समय सीमा में जवाब व प्रमाण नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!