|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

धनबाद में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा की भावुक विदाई, भक्तों की आंखें हुईं नम

धनबाद में दुर्गोत्सव के समापन पर बुधवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विदाई सिंदूर खेला के साथ की गई। हीरापुर स्थित हरि मंदिर में आयोजित सिंदूर खेला कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मह

NRI Post Hindi Desk · 34 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
धनबाद में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा की भावुक विदाई, भक्तों की आंखें हुईं नम
📷 NRI Post Hindi Desk

धनबाद में दुर्गोत्सव के समापन पर बुधवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विदाई सिंदूर खेला के साथ की गई। हीरापुर स्थित हरि मंदिर में आयोजित सिंदूर खेला कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सौभाग्य, सुख और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंदिर परिसर में एक ओर जहां सिंदूर खेला का उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर मां की विदाई की बेला में श्रद्धालु भावुक हो उठे। उल्लू ध्वनि से पूरा परिसर गूंज उठा और पूरा माहौल भक्ति तथा उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। महिलाओं ने अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की कामना की। इसी तरह माझेरपाड़ा में भी सिंदूर खेला का आयोजन हुआ, जहां महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में समाजसेवी कुंभनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष टोनी बनर्जी और बादल सरकार ने बताया कि सिंदूर खेला के माध्यम से महिलाओं ने मां दुर्गा से परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। उत्सव के उल्लास के बीच मां की विदाई ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे शहर में दुर्गोत्सव का समापन भक्ति तथा उमंग के साथ हुआ।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!