|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

धमाकों वाला खतरनाक पेड़: जिसके फल पटाखे की तरह फटते हैं, 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते हैं जहरीले बीज

इस धरती पर कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें मौजूद हैं, जिनके बारे में इंसान शायद ही कल्पना कर सकता है। जंगलों और समंदर में रहने वाले खतरनाक जानवरों और समुद्री जीवों के बारे में तो हमने काफी सुना होगा, लेकिन क्य

NRI Post Hindi Desk · 50 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
धमाकों वाला खतरनाक पेड़: जिसके फल पटाखे की तरह फटते हैं, 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते हैं जहरीले बीज
📷 NRI Post Hindi Desk

इस धरती पर कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें मौजूद हैं, जिनके बारे में इंसान शायद ही कल्पना कर सकता है। जंगलों और समंदर में रहने वाले खतरनाक जानवरों और समुद्री जीवों के बारे में तो हमने काफी सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेड़-पौधे भी खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकते हैं? आमतौर पर हमारे आसपास मौजूद पेड़-पौधों को इंसानों का दोस्त कहा जाता है, क्योंकि ये हमारे कई कामों में इस्तेमाल होते हैं और बारिश तथा धूप जैसे मौसम में राह चलते लोगों को छांव भी देते हैं। लेकिन, एक ऐसा भी पेड़ है जिसके आसपास जाना भी खतरनाक साबित हो सकता है। यहां बात हो रही है डायनामाइट ट्री की, जी हां, एक ऐसा पेड़ जिसका नाम ही डायनामाइट है, क्योंकि इस पर हमेशा जोरदार ब्लास्ट होता रहता है और तेज धमाके की आवाज सुनाई देती है। वाइल्ड लाइफ डिस्कवर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य और दक्षिण अमेरिका तथा कैरिबियाई देशों के कुछ हिस्सों में हुरा क्रेपिटांस यानी विषैला सैंडबॉक्स नाम का पेड़ पाया जाता है, जिसे डायनामाइट पेड़ के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक पेड़ों में से एक माना जाता है। यह वृक्ष अपने नुकीले शंकुकार कांटों से ढके तने की वजह से आसानी से पहचाना जा सकता है। हालांकि ये कांटे चोट का कारण बन सकते हैं, लेकिन सिर्फ इसी वजह से इसे डायनामाइट नाम नहीं मिला है। दरअसल, इसे डायनामाइट पेड़ का नाम एक ऐसी अजीबोगरीब गतिविधि की वजह से मिला है, जिसके बारे में शायद ही कोई कल्पना कर सकता है। इस पेड़ पर हमेशा विस्फोट होते रहते हैं और ये धमाके इसके फलों में होते हैं। जब इसके फल पक जाते हैं, तो इसके बड़े बीज की फली जोरदार धमाके के साथ फट जाती है, जिससे जहरीले बीज 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चारों तरफ बिखर जाते हैं। यह धमाका इतना जोरदार होता है कि इस दौरान पेड़ के आसपास रहना किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। यही वजह है कि शायद यह ऐसा पेड़ है, जिसके पास जाना किसी को भी नहीं चाहिए, क्योंकि इसके फल काफी तेज धमाके से फटते हैं और इससे निकलने वाले बीज किसी गोली की तरह बाहर निकलते हैं। ऐसे में इसकी चपेट में आना इंसानों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यह पेड़ यह साबित करता है कि प्रकृति में कई ऐसी चीजें हैं, जो देखने में साधारण लगती हैं, लेकिन असल में बेहद खतरनाक होती हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!