भाजपा विधायक सुधीर शर्मा आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज धर्मशाला स्थित विजिलेंस उत्तरी क्षेत्र के कार्यालय में पेश हुए। उनकी पेशी से पहले ही भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धर्मशाला कचहरी अड्डा और हनुमान मंदिर चौक के बाहर एकत्रित हो गए थे। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे क्षेत्र में बवाल की आशंका पैदा हो गई थी। इसी को देखते हुए प्रशासन द्वारा धर्मशाला में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। विजिलेंस कार्यालय के बाहर चारों तरफ से बैरिकेड लगा दिए गए हैं। पुलिस आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रख रही है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी जसवाल सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस कचहरी अड्डा के आसपास ड्रोन की मदद से भी हवाई निगरानी कर रही है। इसके अलावा क्यूआरटी टीम को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। कार्यालय के भीतर केवल कर्मचारियों और अनिवार्य कार्य वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है, अनावश्यक भीड़ को बाहर ही रोका जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान काफी उत्साहित दिखे और वे सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे थे। विधायक सुधीर शर्मा के विजिलेंस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पुलिस द्वारा कार्यालय के बाहर सुरक्षा घेरा इस कदर कड़ा कर दिया गया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति के लिए गलती से भी अंदर जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इस मामले में विधायक की ओर से क्या दलील दी गई है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस का अमन-कानून व्यवस्था पर पूरा नियंत्रण बना हुआ है और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
धर्मशाला में विजिलेंस कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक सुधीर शर्मा आय से अधिक संपत्ति मामले में हुए पेश
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज धर्मशाला स्थित विजिलेंस उत्तरी क्षेत्र के कार्यालय में पेश हुए। उनकी पेशी से पहले ही भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धर्मशाला कचहरी अड्डा औ
NRI Post Hindi Desk · 98 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




