|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

धोती-कुर्ते में दामाद और सूट-बूट में ससुर, अनंत सिंह ने चढ़ाया बेटी का तिलक

बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी का पहला बड़ा और शाही कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। दानापुर के भव्य रिसॉर्ट में आयोजित इस तिलकोत्सव और फलदान समारोह में अनंत सिंह बेहद र

NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
धोती-कुर्ते में दामाद और सूट-बूट में ससुर, अनंत सिंह ने चढ़ाया बेटी का तिलक
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी का पहला बड़ा और शाही कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। दानापुर के भव्य रिसॉर्ट में आयोजित इस तिलकोत्सव और फलदान समारोह में अनंत सिंह बेहद रोबदार सूट-बूट में नजर आए, जबकि उनके होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार क्रीम रंग की बंद गले के बेहद सुंदर कुर्ते और धोती में बेहद हैंडसम लग रहे थे। तिलक में अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार रॉयल क्रीम कलर की नक्काशीदार धोती-कुर्ते में नजर आए और बंद गले के इस कुर्ते पर खूबसूरत कढ़ाई थी, जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा और धोती थी। कुर्ते का वर्क इतना शानदार था कि इसमें दूल्हे राजा सबसे अलग लग रहे थे और उन्होंने हाथ में घड़ी, अंगूठी तथा गले में सोने की चेन पहनी हुई थी। अपने तिलक समारोह में ऋषिकेश कुमार बहुत ही सुंदर लग रहे थे, वहीं उनके होने वाले ससुर अनंत सिंह सूट-बूट में सभी को टक्कर देते दिख रहे थे। नदवां गांव में पारंपरिक मांगलिक गीतों और तिलक-चुमावन की रस्मों के बाद अनंत सिंह चार सौ से ज्यादा गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ दामाद के द्वार तिलक चढ़ाने पहुंचे। तिलक की शुरुआत अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां से हुई, जहां परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक तिलक-चुमावन और मांगलिक गीत गाए, और इसके बाद चार सौ से अधिक गाड़ियों का काफिला दानापुर के रिसॉर्ट के लिए रवाना हुआ। खबरों के अनुसार, अनंत सिंह की बेटी के तिलक के भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के कई मंत्री, राजनेता तथा समर्थक शामिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक इस शाही तिलकोत्सव में अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश, जो अमेरिका में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं, को खास तोहफे के रूप में करोड़ों की कीमत वाली ब्रांड न्यू रेंज रोवर कार सौंपी। तिलक में पहुंचे हजारों मेहमानों के स्वागत के लिए खास व्यंजन तैयार किए गए थे और इस खास मौके पर अकेले एक हजार किलो शुद्ध देसी घी के लड्डू तथा पचास लाख रसगुल्लों की स्पेशल मिठाइयां बनवाई गईं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!