पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट के मैदान पर भले ही बेहद शांत और संयमित नजर आते हों, लेकिन पत्नी साक्षी के साथ उनका शरारती अंदाज अक्सर देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ आइसक्रीम को लेकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो जामनगर में अंबानी परिवार के नवरात्रि समारोह का बताया जा रहा है, जहां धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में मनोरंजन, बिजनेस और खेल जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम से सामने आया धोनी और साक्षी का यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर खास तौर पर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी के हाथ में आइसक्रीम का कप है और वह चम्मच में आइसक्रीम लेकर साक्षी की तरफ बढ़ाते हैं। साक्षी जैसे ही आइसक्रीम खाने के लिए आगे आती हैं, धोनी अचानक चम्मच पीछे खींच लेते हैं और आइसक्रीम खुद खा जाते हैं। धोनी यहीं नहीं रुकते, बल्कि वह दोबारा साक्षी को आइसक्रीम खिलाने की कोशिश करते हैं और फिर वही शरारत दोहरा देते हैं। इस बार साक्षी भी चुप नहीं रहतीं और मजाक में धोनी के हाथ पर हल्की सी मार देती हैं। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग और मस्ती साफ नजर आती है, जिसे देखकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स धोनी के इस शरारती अंदाज पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें मजाकिया अंदाज में प्रोफेशनल रेजबेटर तक कहना शुरू कर दिया है, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि घर पहुंचने पर धोनी की खैर नहीं। बहरहाल, धोनी और साक्षी की ऐसी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं और इस बार भी आइसक्रीम को लेकर हुई उनकी यह छोटी सी शरारत ने फैन्स का खूब ध्यान खींचा है। इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि धोनी मैदान के बाहर भी अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं और उनकी यही अदा उन्हें फैन्स का चहेता बनाती है।
धोनी ने साक्षी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने किया मजेदार शरारत, वीडियो वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट के मैदान पर भले ही बेहद शांत और संयमित नजर आते हों, लेकिन पत्नी साक्षी के साथ उनका शरारती अंदाज अक्सर देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर
NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

