|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रॉपर्टी के दाम 4 साल में 3 गुना से ज्यादा, 66 लाख का घर अब 2.15 करोड़ में

दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास प्रॉपर्टी की कीमतों में पिछले चार साल के दौरान जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। प्

NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रॉपर्टी के दाम 4 साल में 3 गुना से ज्यादा, 66 लाख का घर अब 2.15 करोड़ में
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास प्रॉपर्टी की कीमतों में पिछले चार साल के दौरान जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। प्रॉपर्टी डेटा और एनालिटिक्स फर्म के आंकड़ों के मुताबिक, इस इलाके में घरों की औसत कीमत साल 2021 में करीब 6,600 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, जो साल 2025 तक बढ़कर 21,500 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई। यानी महज चार साल की अवधि में कीमतों में करीब 225 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे मकानों के दाम तीन गुना से भी ज्यादा हो गए हैं। इस तेजी को एक आसान उदाहरण से समझा जा सकता है। अगर साल 2021 में कोई व्यक्ति इस इलाके में एक हजार वर्ग फुट का घर खरीदता, तो उसकी कीमत करीब 66 लाख रुपये होती। वहीं साल 2025 में उसी आकार के घर की कीमत लगभग 2.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह गणना रजिस्ट्रेशन, टैक्स और अन्य खर्चों को जोड़ने से पहले की है, यानी असल खर्च इससे भी ज्यादा बैठ सकता है। इस इलाके में घर खरीदने वालों की जेब पर बोझ तेजी से बढ़ा है। प्रॉपर्टी की कीमतों में इस तेज उछाल के पीछे इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को अहम वजह माना जा रहा है। एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित हो रहे रिहायशी इलाकों में घर खरीदने वालों की दिलचस्पी लगातार बढ़ी है। बेहतर सड़क संपर्क और इलाके में विकास की संभावनाओं ने भी इस क्षेत्र को प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए काफी आकर्षक बना दिया है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में बिना बिके मकानों के मौजूदा स्टॉक को बेचने में लगने वाला अनुमानित समय साल 2014 के करीब 44 महीने से घटकर 2025 में लगभग 12 महीने रह गया है। इसे इन्वेंट्री ओवरहैंग कहा जाता है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2010 में दिल्ली-एनसीआर में डेवलपर्स ने 1.67 लाख से ज्यादा आवासीय यूनिट लॉन्च की थीं, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर करीब 49,000 यूनिट रह गई। इसी दौरान लगभग 43,880 यूनिट की बिक्री हुई। यानी मांग के मुकाबले आपूर्ति घटने और बेहतर कनेक्टिविटी के चलते कीमतों में यह तेजी देखने को मिली है, जिससे उन लोगों को बड़ा फायदा हुआ है जिन्होंने पहले इस इलाके में निवेश किया था।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!