|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 9 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन, दिल्ली जाने वाले हो जाएं सावधान

दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए शुक्रवार का दिन परेशानी भरा साबित हो सकता है, क्योंकि गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने नौ अक्टूबर को कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायव

NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 9 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन, दिल्ली जाने वाले हो जाएं सावधान
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए शुक्रवार का दिन परेशानी भरा साबित हो सकता है, क्योंकि गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने नौ अक्टूबर को कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की एडवाइजरी जारी की है। दरअसल नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल सेक्टर-95 में नौ अक्टूबर को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के मौके पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी कारण सुबह के समय नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने यह एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। कालिंदी कुंज दिल्ली की ओर से दिल्ली यानी चिल्ला और डीएनडी की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर 37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर 15 गोलचक्कर होकर अपने डेस्टिनेशन तक जा पाएंगे। इसी तरह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात दबाव होने की स्थिति में महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 की ओर यातायात डायवर्ट किया जाएगा, जो सेक्टर 37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक से अपने गंतव्य तक जा सकेगा। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले रास्ते पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नंबर चार और पांच पर ट्रैफिक के चलते फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर 18 की ओर यातायात डायवर्ट किया जाएगा, जो सेक्टर 18 से रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक या सेक्टर 18 अंडरपास से एलीवेटेड होकर गंतव्य तक पहुंच सकेगा। वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के पास ट्रैफिक होने पर सेक्टर चौदह ए फ्लाई ओवर से सेक्टर 15 गोलचक्कर की ओर यातायात डायवर्ट किया जाएगा, जो सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक और सेक्टर 37 होकर अपने डेस्टिनेशन तक जा सकेगा। कार्यक्रम में आने वाले हल्के वाहनों के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। दिल्ली यानी चिल्ला और डीएनडी की ओर से आने वाले हल्के वाहन फिल्मसिटी के अंदर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क होंगे, जबकि परीचौक, सेक्टर 37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग सेक्टर 95 गंदानाला के पास बनी राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की अंडरग्राउंड पार्किंग में होगी। सेक्टर 60 और सेक्टर 18 की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग गार्डन गैलरिया सेक्टर अड़तीस ए के पास बनी पार्किंग में की जाएगी। यातायात पुलिस ने साफ किया है कि डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सीय और दमकल सेवा को आने-जाने की इजाजत रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। अगर यातायात में किसी भी तरह की असुविधा होती है तो यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दिन दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर निकलें ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!