|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

नोएल टाटा का मास्टर स्ट्रोक, टाटा संस का आईपीओ रोकने के लिए ये फॉर्मूला!

टाटा समूह में चल रहे विवाद के बीच टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा ने एक बड़ा दांव चला है। वे हर हाल में टाटा संस की लिस्टिंग नहीं कराना चाहते हैं, इसी कड़ी में टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस प्राइवेट लि

NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नोएल टाटा का मास्टर स्ट्रोक, टाटा संस का आईपीओ रोकने के लिए ये फॉर्मूला!
📷 NRI Post Hindi Desk

टाटा समूह में चल रहे विवाद के बीच टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा ने एक बड़ा दांव चला है। वे हर हाल में टाटा संस की लिस्टिंग नहीं कराना चाहते हैं, इसी कड़ी में टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड को एक पुनर्गठन प्रस्ताव सौंपा है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक के सख्त लिस्टिंग निर्देशों और अपर-लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के दायरे से बाहर निकलने के लिए टाटा ट्रस्ट्स ने यह रणनीतिक कदम उठाया है। टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है, और अब टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस के बोर्ड को एक पुनर्गठन प्रस्ताव सौंपा है, जिसके तहत समूह की दो गैर-लिस्टेड कंपनियों का विलय सीधे टाटा संस में किया जाएगा। इस प्रस्ताव के तहत समूह की दो कंपनियों टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का विलय टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड में किया जाएगा। इस विलय के बाद बनने वाली संयुक्त इकाई का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 31 मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार बढ़कर 1,05,043 करोड़ रुपये हो जाएगा, जो कि कंपनी की कुल आय का 64.3 प्रतिशत हिस्सा होगा। वहीं इसके विपरीत वित्तीय संपत्तियों से होने वाली आय 40,072 करोड़ रुपये ही रह जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार अगर किसी कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू कुल आय के बड़े हिस्से से आता है, तो वह नियम के तहत नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी की श्रेणी में नहीं आती है। साथ ही विलय के बाद टाटा संस की कुल संपत्ति 2,00,158 करोड़ रुपये होगी, जिसमें समूह की कंपनियों में निवेश घटकर 88.5 प्रतिशत यानी 1,77,120 करोड़ रुपये रह जाएगा। यह कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के 90 प्रतिशत वाले थ्रेशोल्ड नियम से नीचे है, यानी फिर भारतीय रिजर्व बैंक टाटा संस को लिस्टिंग के लिए नहीं कह सकता, क्योंकि कंपनी नियम के दायरे से बाहर हो जाएगी। बता दें कि सितंबर 2026 में ही भारतीय रिजर्व बैंक ने टाटा संस के कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी का दर्जा वापस लेने और अनलिस्टेड रहने के आवेदन को खारिज कर दिया था। इसके बाद टाटा संस के बोर्ड ने फरवरी 2027 तक शेयर बाजार में आईपीओ लाने की दिशा में कदम बढ़ाए थे। हालांकि, टाटा ट्रस्ट्स का हमेशा से मानना रहा है कि टाटा संस को एक प्राइवेट होल्डिंग कंपनी के रूप में ही रहना चाहिए। इस विलय के माध्यम से टाटा संस दोबारा एक ऑपरेटिंग-कम-होल्डिंग कंपनी बन जाएगी, जिससे उसे अपना नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी लाइसेंस और सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने की कानूनी अनुमति मिल जाएगी। इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए अब भारतीय रिजर्व बैंक के नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज- वॉलंटरी अमलगमेशन डायरेक्शंस, 2025 के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र और नियामक मंजूरियां लेनी होंगी। बता दें कि 17 सितंबर 2026 को टाटा संस की हुई बोर्ड बैठक में कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग और आईपीओ लाने की प्रक्रिया शुरू करने को औपचारिक मंजूरी दी गई थी। इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के छूट आवेदन को खारिज करने के बाद यह फैसला लिया गया था। करीब तीन घंटे लंबी चली इस बैठक में बोर्ड ने आईपीओ की दिशा में आगे बढ़ने के साथ-साथ अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन को अगले पांच वर्षों के लिए फिर से सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव को 4-1 के बहुमत से पास किया था। टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा इस फैसले के विरोध में एकमात्र असंतुष्ट सदस्य थे।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!