|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

नए कृषि रोडमैप से बढ़ेगी किसानों की आय: शिवराज सिंह चौहान

किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कृषि क्षेत्र में एक नए रोडमैप के साथ आगे बढ़ रही है। इस बात का ऐलान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया टुडे

NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नए कृषि रोडमैप से बढ़ेगी किसानों की आय: शिवराज सिंह चौहान
📷 NRI Post Hindi Desk

किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कृषि क्षेत्र में एक नए रोडमैप के साथ आगे बढ़ रही है। इस बात का ऐलान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया टुडे के 'भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस' में किया। उन्होंने कहा कि खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कृषि मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सम्मेलन में जुड़े और उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत घटाने और सरकारी योजनाओं का पूरा ब्योरा रखा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि किसानों को खेती के लिए जरूरी संसाधन कम लागत पर मिलें और उनकी मेहनत का पूरा मूल्य उन्हें प्राप्त हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केवल उत्पादन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि खेती की लागत घटाना और बाजार में उपज का सही दाम दिलाना भी जरूरी है। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि अन्नदाता खुशहाल हो, और इसके लिए सरकार भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाने के लिए एक व्यापक रोडमैप पर काम कर रही है। किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए 'किसान क्रेडिट कार्ड' के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने संस्थागत कृषि ऋण और सस्ती ब्याज दरों पर किसानों को दिए जा रहे कर्ज का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए देश के किसानों को आर्थिक मदद दी जा रही है ताकि वे खेती कर सकें। उन्होंने बताया कि माइक्रो इरिगेशन के तहत 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप', कृषि मशीनीकरण और अन्य योजनाओं के माध्यम से किसानों को सब्सिडी दी जा रही है, जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य और पीएम-आशा योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए खरीद की जा रही है। किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की आय सभी क्षेत्रों में एक समान नहीं बढ़ी है। कई किसानों की आय दोगुनी से भी अधिक हुई है, जबकि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और खेती की अलग-अलग लागत के कारण कुछ किसान पीछे रह गए हैं। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उन्नत बीजों, मृदा परीक्षण और डिजिटल कृषि मिशन के जरिए किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है, और एक नया सर्वे हो रहा है जिससे यह बात सामने आ जाएगी कि बारह सालों में किसानों की आय दोगुनी से भी ज्यादा हुई है। कृषि मंत्री ने चिंता जताई कि कई बार किसान को मिलने वाली कीमत और बाजार में उपभोक्ता द्वारा चुकाई जाने वाली कीमत के बीच काफी अंतर होता है। इस अंतर को कम करने के लिए नए उपायों पर विचार किया जा रहा है और बिचौलियों की भूमिका कम करने तथा नया तंत्र विकसित करने की जरूरत बताई गई। उन्होंने आलू, प्याज और टमाटर जैसी फसलों को उत्पादक क्षेत्रों से बड़े शहरों तक पहुंचाने के लिए परिवहन खर्च में सरकारी सहायता देने की योजना का भी जिक्र किया और किसानों से इस संबंध में सुझाव भी मांगे। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तोतापुरी आम के दाम गिरने पर सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत किसानों को राहत देने का प्रयास किया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश रहती है कि निर्यात और आयात से जुड़े फैसलों में किसानों के हितों का ध्यान रखा जाए और जरूरत पड़ने पर आयात शुल्क लगाकर घरेलू किसानों को उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया जाता है। डिजिटल कृषि मिशन का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है और ग्यारह करोड़ से अधिक किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। मिट्टी परीक्षण के माध्यम से किसानों को यह जानकारी देने पर जोर दिया जा रहा है कि उनकी जमीन में किन पोषक तत्वों की कमी है, जिससे अनावश्यक खाद और कीटनाशकों के उपयोग को कम करने में मदद मिलेगी। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार हॉर्टिकल्चर

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!