अगर आप जनवरी 2027 या उसके बाद ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहा है, जिनमें श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, गरीब रथ, सप्तक्रांति और जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर इन 12 जोड़ी ट्रेनों का संचालन जनवरी 2027 से नए नंबरों के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अलग-अलग ट्रेनों के लिए नंबर बदलने की तारीख भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस का आनंद विहार-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पुराना नंबर 12212 की जगह नया नंबर 14032 होगा, जो 6 जनवरी 2027 से लागू होगा, जबकि मुजफ्फरपुर-आनंद विहार मार्ग पर पुराना नंबर 12211 की जगह नया नंबर 14031 होगा, जो 8 जनवरी 2027 से लागू होगा। इसी तरह मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस का नंबर 12557 से बदलकर 15577 और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर का नंबर 12558 से बदलकर 15578 किया जाएगा, जो 1 जनवरी से लागू होगा। रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस के लोकमान्य तिलक-रक्सौल मार्ग पर नंबर 12546 से बदलकर 15546 होगा, जो 2 जनवरी से लागू होगा, और रक्सौल-लोकमान्य तिलक मार्ग पर नंबर 12545 से बदलकर 15545 होगा, जो 7 जनवरी से लागू होगा। सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के अमृतसर-सहरसा मार्ग पर नंबर 12204 से बदलकर 14694 होगा, जो 6 जनवरी से लागू होगा, और सहरसा-अमृतसर मार्ग पर नंबर 12203 से बदलकर 14693 होगा, जो 7 जनवरी से लागू होगा। दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस के दरभंगा-जालंधर सिटी मार्ग पर नंबर 22551 से बदलकर 15541 होगा, जो 2 जनवरी से लागू होगा, और जालंधर सिटी-दरभंगा मार्ग पर नंबर 22552 से बदलकर 15542 होगा, जो 3 जनवरी से लागू होगा। हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के हावड़ा-धनबाद मार्ग पर नंबर 22387 से बदलकर 13387 और धनबाद-हावड़ा मार्ग पर नंबर 22388 से बदलकर 13388 होगा, जो 1 जनवरी से लागू होगा। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ मार्ग पर नंबर 22355 से बदलकर 13255 होगा, जो 3 जनवरी से लागू होगा, और चंडीगढ़-पाटलिपुत्र मार्ग पर नंबर 22356 से बदलकर 13256 होगा, जो 4 जनवरी से लागू होगा। राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस के राजगीर-नई दिल्ली मार्ग पर नंबर 12391 से बदलकर 13291 और नई दिल्ली-राजगीर मार्ग पर नंबर 12392 से बदलकर 13292 होगा, जो 1 जनवरी से लागू होगा। पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पटना-रांची मार्ग पर नंबर 12365 से बदलकर 13265 और रांची-पटना मार्ग पर नंबर 12366 से बदलकर 13266 होगा, जो 1 जनवरी से लागू होगा। इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस के इस्लामपुर-नई दिल्ली मार्ग पर नंबर 20801 से बदलकर 18633 और नई दिल्ली-इस्लामपुर मार्ग पर नंबर 20802 से बदलकर 18634 होगा, जो 1 जनवरी से लागू होगा। टाटा-कटिहार एक्सप्रेस के कटिहार-टाटा मार्ग पर नंबर 28182 से बदलकर 18188 होगा, जो 1 जनवरी से लागू होगा, और टाटा-कटिहार मार्ग पर नंबर 28181 से बदलकर 18187 होगा, जो 2 जनवरी से लागू होगा। एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस के पटना-एरणाकुलम मार्ग पर नंबर 22644 से बदलकर 16360 होगा, जो 1 जनवरी से लागू होगा, और एरणाकुलम-पटना मार्ग पर नंबर 22643 से बदलकर 16359 होगा, जो 4 जनवरी से लागू होगा। रेलवे के इस बदलाव के बाद यात्रियों को जनवरी 2027 में सफर के लिए ट्रेन की जानकारी लेते समय नए नंबर का ध्यान रखना होगा। टिकट बुकिंग, ट्रेन की स्थिति और यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस पर सं
नए साल में बदलेंगे 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर, यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले जांचना होगा नया नंबर
अगर आप जनवरी 2027 या उसके बाद ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहा है, जिनमें श्रमजीवी एक्सप्रेस,
NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



