|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

नौकरी का झांसा देकर युवतियों से शोषण, सीतामढ़ी पुलिस ने आठ पीड़िताओं को कराया मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

सीतामढ़ी जिले में नौकरी दिलाने का भरोसा दिखाकर युवतियों को बुलाने और उन्हें शोषण का शिकार बनाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान में नौकरी के नाम पर युवतियों को लाया ग

NRI Post Hindi Desk · 102 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नौकरी का झांसा देकर युवतियों से शोषण, सीतामढ़ी पुलिस ने आठ पीड़िताओं को कराया मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

सीतामढ़ी जिले में नौकरी दिलाने का भरोसा दिखाकर युवतियों को बुलाने और उन्हें शोषण का शिकार बनाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान में नौकरी के नाम पर युवतियों को लाया गया था, जहां उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और जबरदस्ती की जा रही थी। इसी दौरान डायल-112 पर सूचना मिली कि कुछ युवतियों को बंधक बनाकर उनसे गलत काम कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और वहां बंद आठ युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर मझरिया निवासी मिस्टर बैठा उर्फ आजाद नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवतियों के शुरुआती बयानों के अनुसार, उन्हें नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाकर बुलाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें उनकी मर्जी के विरुद्ध नृत्य और देह व्यापार जैसे कार्यों के लिए मजबूर किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यह घटना 13 अगस्त की है, जब डायल-112 पर पीड़िताओं की ओर से मदद की गुहार लगाई गई थी। सूचना में बताया गया कि युवतियों को नौकरी का झांसा देकर एक माल में बुलाया गया है और वहां उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। सूचना पाते ही नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर सभी युवतियों को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवतियों को नौकरी का भरोसा देकर बुलाता था और फिर उन्हें शोषण का शिकार बनाता था। विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता था और मारपीट भी की जाती थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, युवतियों को किस-किस जगह ले जाया गया और उन्हें किन माध्यमों से यहां तक लाया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित युवतियों के बयान दर्ज किए हैं और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!