|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

नकवी के ट्रॉफी ड्रामे पर आकाश चोपड़ा का तंज, बोले- शादी में फूफा जी का ड्रामा चालू है

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। आकाश चोपड़ा ने नकवी की तु

NRI Post Hindi Desk · 71 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नकवी के ट्रॉफी ड्रामे पर आकाश चोपड़ा का तंज, बोले- शादी में फूफा जी का ड्रामा चालू है
📷 NRI Post Hindi Desk

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। आकाश चोपड़ा ने नकवी की तुलना भारतीय शादियों में बिना बात के मुंह फुलाकर बैठने वाले नाराज फूफा जी से कर दी है। अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने साफ-साफ कहा कि शादी में अगर फूफा जी नहीं होंगे तो काम रुकेगा नहीं। मोहसिन नकवी को अच्छी तरह पता था कि भारत का रुख क्या है, फिर भी वे अपनी ईगो की वजह से जबरदस्ती स्टेडियम में मुंह उठाए चले आए। नकवी के आने या नहीं आने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था, बेहतर होता कि वे एशिया कप फाइनल में आने का विचार ही छोड़ देते। आकाश चोपड़ा ने चिंता जताई कि ऐसी बचकानी हरकतों से दोनों देशों के रिश्ते सुधरने के बजाय और बिगड़ेंगे। आज भारत की इतनी बड़ी जीत से ज्यादा चर्चा नकवी के ट्रॉफी ड्रामे की हो रही है। दूसरी तरफ इस पूरे विवाद पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने खुलकर बात की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश की जनता की भावनाओं और सेना के सम्मान को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। भारतीय टीम किसी ऐसे अधिकारी के हाथों ट्रॉफी नहीं स्वीकार कर सकती, जो भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है। सैकिया ने याद दिलाया कि पिछले साल यानी 2025 में जब भारत की पुरुषों की टीम ने एशिया कप जीता था, तब भी पाकिस्तान ने ट्रॉफी भारत नहीं भेजी थी। जब डेढ़ साल से वे भारत की पुरानी ट्रॉफी रोके बैठे हैं तो भारतीय महिला टीम उनके साथ किसी भी औपचारिक समारोह का हिस्सा कैसे बन सकती है। बीसीसीआई ने इस विवाद से बचने का एक सरल रास्ता भी सुझाया था। उन्होंने प्रस्ताव रखा था कि मोहसिन नकवी के बजाय एशियाई क्रिकेट परिषद के उपाध्यक्ष ट्रॉफी सौंप दें, ताकि खेल और खिलाड़ियों का सम्मान बना रहे। लेकिन नाराज फूफा की तरह अड़े रहने के चक्कर में नकवी ने वो बात नहीं मानी। इस पूरे घटनाक्रम ने भारतीय महिला टीम की शानदार जीत की चर्चा को पीछे छोड़ दिया है, जिससे खेल प्रेमियों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!