|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

नाग देवता गोगा जी महाराज: हिंदू और मुस्लिम दोनों की आस्था का केंद्र, पाकिस्तान में भी उठता है विश्वास का परचम

भाद्रपद कृष्ण नवमी तिथि को देशभर में विशेष रूप से गोगा नवमी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन प्रसिद्ध लोक देवता गोगा जी महाराज को समर्पित होता है, जिन्हें गोगा पीर, जाहर पीर और जाहर वीर बाबा जैसे कई नामो

NRI Post Hindi Desk · 80 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

भाद्रपद कृष्ण नवमी तिथि को देशभर में विशेष रूप से गोगा नवमी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन प्रसिद्ध लोक देवता गोगा जी महाराज को समर्पित होता है, जिन्हें गोगा पीर, जाहर पीर और जाहर वीर बाबा जैसे कई नामों से जाना जाता है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इनकी विशेष मान्यता और आस्था देखने को मिलती है। मान्यता है कि ये सांपों से रक्षा करने वाले देवता हैं, जिनकी पूजा से नागों का भय दूर होता है, इसलिए भक्त इन्हें नागों का राजा या नाग देवता के रूप में भी पूजते हैं। इस पर्व की सबसे अनोखी बात यह है कि गोगा जी महाराज के भक्तों की सूची केवल हिंदू समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी उन्हें गहरी श्रद्धा से पूजते हैं। पाकिस्तान में भी कई स्थानों पर गोगा जी महाराज यानी गोगा पीर की पूजा की जाती है और वहां के लोगों में भी इनके प्रति असीम आस्था देखी जाती है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील में स्थित गोगामेड़ी नामक प्रसिद्ध मंदिर हिंदू और मुस्लिम दोनों सम्प्रदायों के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर में गोगाजी महाराज की मूर्ति घोड़े पर सवार और हाथ में बरछा लिए हुए दिखाई देती है, जिनके सिर के ऊपर नागराज का छत्र बना हुआ है। हर साल जुलाई या अगस्त के महीने में यहां बड़ा मेला लगता है, जिसमें भक्त दूर-दूर से पीले वस्त्र धारण करके दण्डवत करते हुए पहुंचते हैं। गोगा पीर के पवित्र निशान को गोगा छड़ी कहा जाता है, जिसे लंबे बांस में मोरपंख, रंगीन कपड़े, घुंघरू और धातु के मुखौटे लगाकर तैयार किया जाता है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर, रावलपिंडी, सियालकोट और गुजरांवाला जैसे शहरों में भी हर साल इसी समय गोगा पीर के निशान की शोभायात्राएं निकाली जाती हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
नाग देवता गोगा जी महाराज: हिंदू और मुस्लिम दोनों की आस्था का केंद्र, पाकिस्तान में भी उठता है विश्वास का परचम — NRI Post