कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के करीब तीन साल बाद भारत सरकार द्वारा आतंकी घोषित गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित ऑडियो में बराड़ आतंकी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा से बातचीत के दौरान दावा करता सुनाई दे रहा है कि निज्जर को उसी के कहने पर निशाना बनाया गया था। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक गुरुद्वारा परिसर के बाहर हुई थी, जब वह अपने ट्रक से बाहर निकल रहा था। ऑडियो में बराड़ कहता है कि उसके भाइयों की हत्या के बाद सुक्खा दुनेके और अर्श डल्ला जैसे लोग निज्जर की कोठी में रहते थे। बराड़ के अनुसार, जिन कोठियों में बैठकर उसके भाइयों को मरवाने की साजिश रची गई थी, वे इन्हीं लोगों की थीं, जिसके चलते उसके मन में निज्जर के प्रति गहरा गुस्सा था। वह बताता है कि गुरु घर की इज्जत के कारण गुरुद्वारा परिसर के भीतर गोली नहीं चलाई गई और हमलावरों ने निज्जर के बाहर आने का इंतजार किया। बराड़ यह भी कहता है कि उसे लगा था कि अर्श डल्ला भी उस समय निज्जर के साथ गाड़ी में मौजूद होगा, और अगर वह भी मारा जाता तो उसे बार-बार सफाई देने की जरूरत नहीं पड़ती। हमले के समय दो नकाबपोश हमलावरों ने एक सफेद सेडान कार से रास्ता रोककर निज्जर की ड्राइविंग सीट की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिसमें करीब 50 राउंड फायरिंग हुई और 34 गोलियां निज्जर को लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंटों की भूमिका का आरोप लगाया था, जिसे भारत सरकार ने बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था। गोल्डी बराड़ को जनवरी 2024 में यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आया था।
निज्जर हत्याकांड का खुलासा: तीन साल बाद गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी, वायरल हुआ ऑडियो
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के करीब तीन साल बाद भारत सरकार द्वारा आतंकी घोषित गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित ऑडियो में बराड़ आ
NRI Post Hindi Desk · 94 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





