|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

नोटों के केक और हाथी की सवारी: उज्जैन में असिस्टेंट इंजीनियर का 'राजसी' जन्मदिन, विभाग में हड़कंप

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बिजली विभाग के एक सहायक यंत्री ने शासकीय नियमों और दफ्तर के अनुशासन की परवाह किए बिना अपना जन्मदिन बेहद अजीबोगरीब अंदाज में मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमक

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बिजली विभाग के एक सहायक यंत्री ने शासकीय नियमों और दफ्तर के अनुशासन की परवाह किए बिना अपना जन्मदिन बेहद अजीबोगरीब अंदाज में मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में तैनात सहायक यंत्री रविकांत मालवीय ने रविवार के शासकीय अवकाश के बावजूद बिजली विभाग का कार्यालय खुलवाया और राजा-महाराजाओं की तरह ठाट-बाट से जश्न मनाया। इस दौरान वे ढोल-धमाकों की गूंज के बीच हाथी पर सवार होकर कार्यालय परिसर में पहुंचे, जहां उनके इष्ट-मित्रों और परिचितों ने जमकर नृत्य कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद दफ्तर के अंदर विशेष रूप से नोटों की गड्डियों के आकार में तैयार किया गया केक काटकर जश्न मनाया गया। शासकीय कार्यालय में इस तरह के निजी आयोजन और गैर-जिम्मेदाराना हरकत से विभागीय गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पूरे प्रकरण ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि आखिर बंद रहने वाले सरकारी दफ्तर को खुलवाने के लिए किस सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति ली गई थी या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग के अधीक्षण यंत्री विनोद कुमार मालवीय ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि यह कृत्य शासकीय कार्यालय की गरिमा और अनुशासन के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि संबंधित सहायक यंत्री के खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है और पूरे मामले की जांच भी की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। दफ्तर के बाहर ढोल की थाप पर थिरकते लोगों और हाथी पर सवार इंजीनियर के वीडियो ने पूरे शहर में चर्चा का माहौल बना दिया है, वहीं विभागीय गलियारों में इस घटना से हड़कंप मच गया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!