इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई की उस घटना पर बड़ा बयान दिया है, जिसमें एक ओमानी को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर कॉकपिट के अंदर चाकू से हमला किया था। नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में दावा किया कि हमलावर को कट्टरपंथी विचारधारा की ट्रेनिंग दी गई थी और वह आत्मघाती हो चुका था, ऐसा लग रहा था कि वह विमान को क्रैश करना चाहता था। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने को-पायलट को काबू में कर लिया और उसके हाथ बांधने के लिए हेडफोन के तार का इस्तेमाल किया गया। नेतन्याहू के मुताबिक वह घुटनों पर बैठा था और चीख रहा था कि मुझे मार दो, मुझे मार दो, जिससे साफ है कि वह सुसाइडल हो गया था और इस बारे में कोई शक नहीं है। नेतन्याहू ने विमान में सवार यात्रियों और बच्चों से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्लेन गिरने लगा तो बच्चे विमान की छत से टकरा गए थे। उन्होंने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि वहां किस तरह की अफरा-तफरी मच रही होगी, लोग प्रार्थना कर रहे थे और उन्हें लगा कि उनका अंत समय आ गया है। अधिकारियों ने अभी तक को-पायलट की पहचान का खुलासा नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक वह ओमान का नागरिक है। उसे तब गिरफ्तार किया गया था जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड 1073 को सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। कैप्टन स्मित मछार का इलाज करने वाले डेंटिस्ट शोता मुसायेव ने प्लेन के अंदर एक वीडियो बनाया, जिसमें को-पायलट घुटनों के बल बैठा हुआ और उसके हाथ पीछे बंधे हुए दिखाई दे रहे थे। उसकी हालत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है और इस पायलट को फिलहाल सऊदी अरब में गिरफ्तार किया गया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल को एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि ओमान के को-पायलट ने सोशल मीडिया पर यहूदियों को मारने के बारे में बात की थी। अधिकारी ने कहा कि हमलावर ने अमीराती क्रू सदस्यों से उसे मार डालने के लिए कहा था। इजरायली अधिकारियों ने कहा कि यह व्यक्ति फिदायीन बन चुका था और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स से साफ पता चलता है कि वह जिहादी विचारधारा से प्रभावित हो चुका था। अधिकारी ने आगे कहा कि जांच पूरी होने तक पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन ऐसा लगता है कि वह आत्मघाती हमलावर था और शायद प्लेन को गिराने की कोशिश करने वाला था। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि उसे संयुक्त अरब अमीरात भेजा जाएगा और इजरायल उस जांच का हिस्सा होगा। इस बीच इजरायल अपनी आंतरिक जांच कर रहा है और सुरक्षा प्रक्रियाओं में बदलाव कर रहा है। उधर संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने बताया कि कैप्टन स्मित मछार अब ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। दूतावास ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में कैप्टन मछार और उनके परिवार से मुलाकात की। कैप्टन मछार को उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर के अस्पताल में जरूरी इलाज के लिए भर्ती कराए जाने के एक दिन बाद अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया था। दूतावास ने कहा कि वह उनके इलाज और सेहत का ध्यान रखने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
नेतन्याहू का दावा- ओमानी को-पायलट ने की थी चाकूबाजी, बंधे हाथों में चीख रहा था- मुझे मार दो
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई की उस घटना पर बड़ा बयान दिया है, जिसमें एक ओमानी को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर कॉकपिट के अंदर चाकू से हमला किया था। नेतन्याहू ने फॉक्स न्
NRI Post Hindi Desk · 54 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





