अपनी बहादुरी से पूरी दुनिया में चर्चा बटोर रहे भारतीय कैप्टन स्मित मछार से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की है। शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन से बात करते हुए उन्होंने उन्हें दुनिया का हीरो करार दिया और इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी को भी इस समारोह का निमंत्रण दिया गया है। नेतन्याहू ने फोन पर कैप्टन मछार से कहा कि आप इजरायल, भारत और पूरी दुनिया के लिए हीरो हैं। मैं आपको इजरायल स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं। यह वह सर्वोच्च सम्मान है, जो इजरायल अपने स्वतंत्रता दिवस पर देता है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि यह आमतौर पर इजरायल के नागरिकों के लिए होता है, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपको अपना लेंगे। यह घटना 30 सितंबर की है, जब दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट संख्या एफजेड1073 में एक अनोखी घटना घटी थी। ओमान के एक को पायलट, जिनकी पहचान हमाम अल हम्ममी के तौर पर हुई है, ने कथित तौर पर प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश में कैप्टन स्मित मछार पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इस हमले के दौरान हाईजैकिंग सिग्नल देने के दो मिनट के भीतर फ्लाइट 17 हजार फीट से ज्यादा नीचे आ गई थी। चर्चा के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री ने मछार से पूरा घटनाक्रम पूछा। कैप्टन ने बताया कि को पायलट नमाज पढ़ने के लिए गया था और मछार का ध्यान उसपर नहीं था। उन्हें सिर के पिछले हिस्से पर एक जोरदार चोट महसूस हुई। उन्हें लगा कि शायद विमान को कोई खराबी आ गई है, लेकिन बाद में एक के बाद एक चोटें लगती रहीं। तभी एहसास हुआ कि यह विमान की वजह से नहीं, बल्कि दूसरे व्यक्ति की वजह से हो रहा है, जो कॉकपिट में उनके साथ था। मैंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती चोट के चलते मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कैप्टन ने बताया कि उस समय उनके अंदर आखिरी कोशिश की हिम्मत बची थी। उन्हें लगा था कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो वे मर जाएंगे। तभी उन्होंने पूरी ताकत लगा दी और दरवाजे की तरफ बढ़कर उसे खोल दिया। इसपर नेतन्याहू ने कहा कि सच कहूं तो आपकी हिम्मत और मुश्किल हालात में शांत रहकर सभी फैसले लेने की आपकी काबिलियत देखकर हैरान हूं। आपने बहुत से लोगों की जान बचाई है। मेरी और मेरी पत्नी की तरफ से अपनी पत्नी को शुभकामनाएं दीजिएगा। प्लीज जल्द ठीक हो जाइए।
नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मछार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने का दिया न्योता
अपनी बहादुरी से पूरी दुनिया में चर्चा बटोर रहे भारतीय कैप्टन स्मित मछार से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की है। शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन से बात करते हुए उन्होंने उन्हें
NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




