दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। तनुश्री ने नाना पाटेकर के गुजर जाने पर जो बयान दिए, उसे लेकर उनकी जबरदस्त आलोचना हो रही है। तनुश्री ने नाना को ईविल डेड कहा था, जिसके बाद उन्होंने सफाई भी दी थी। उनका कहना था कि जो दर्द उन्होंने इतने सालों में सहन किया, उसी को सोचते हुए उन्होंने ऐसा कहा। हालांकि तनुश्री सिर्फ यहां तक ही नहीं रुकी थीं, उन्होंने नाना को लेकर और भी कई बातें कहीं। इस बीच नाना पाटेकर का करीब 18 साल पुराना एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तनुश्री के आरोपों पर अपना पक्ष रखा था। दरअसल साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग से अचानक तनुश्री दत्ता को रिप्लेस कर दिया गया था, जिसके बाद नाना पाटेकर ने मीडिया से कहा था कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं कि सेट पर क्या हुआ। वो अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और अचानक उन्हें इसके बारे में पता चला। नाना को कोई अंदाजा नहीं था कि आखिर तनुश्री को क्यों फिल्म से हटाया गया। फिर उन्होंने एक्ट्रेस के आरोपों पर कहा था कि उनका तो काम था स्टेज पर परफॉर्म करना, वहां उन्होंने कौन सी बदतमीजी की, इसका उन्हें कोई आइडिया नहीं। नाना ने कहा था कि सेट पर 1000 लोग थे और उनके सामने ये सब हो रहा था। उन्हें गंदा लग रहा है कि ऐसी सफाई देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वो इंडस्ट्री में 35 साल से हैं और किसी ने उनपर इतना गंदा इलजाम नहीं लगाया। ये बच्ची क्यों ऐसा कह रही है, उनकी समझ नहीं आ रहा। नाना ने आगे कहा था कि वो मीडिया के सामने इस बात को करना नहीं चाहते थे, लेकिन उनकी फिल्म के डायरेक्टर, कोरियोग्राफर समेत कई लोगों ने उन्हें रिक्वेस्ट की, जिसके बाद वो इस मामले पर बोलने के लिए सामने आए थे। नाना ने इसी दौरान ये भी बताया था कि शूटिंग के दौरान तनुश्री एकदम सही थीं, लेकिन फिर अचानक उन्होंने उनपर ऐसा आरोप लगाया। उनका कहना था कि इंडस्ट्री में उनके दोस्त भले ही कम हों, मगर कोई उनका दुश्मन नहीं रहा। वो अपना काम करके चले जाते हैं। नाना ने ये भी बताया था कि तनुश्री उनके साथ हंस-खेलकर बात करती थीं और उनके बीच जो भी रिहर्सल होती थी, वो सबकुछ सेट पर होती थी। तनुश्री दत्ता ने उस वक्त नाना पर आरोप लगाए थे कि एक्टर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इसपर नाना ने सफाई दी थी कि पूरे गाने में एक्ट्रेस उन्हें छूती थीं, ना कि वो उन्हें टच करते। वो उनसे दूर भागते थे, तो ऐसा सब रिहर्सल के दौरान होने की कोई गुंजाइश नहीं थी। नाना ने साफ किया था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया था और इस बारे में बात करते वक्त उन्हें घिन्न महसूस हुई थी। मीडिया से बातचीत के दौरान नाना पाटेकर ने तनुश्री के आरोपों को सुनकर कैसा महसूस हुआ, उसपर भी अपना पक्ष रखा था। उनका कहना रहा कि वो इस बात से बेहद दुखी हुए थे। इतने सालों में पहली बार किसी ने उनपर ऐसा आरोप लगाया, जिसे सुनकर उन्हें बहुत गंदा लगा। मीडिया ने उनसे ये भी सवाल किया था कि क्या वो कभी तनुश्री के साथ काम करेंगे, तो इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। नाना ने एक्ट्रेस को इस पूरी घटना पर नसीयत भी दी थी कि ऐसे किसी पर गंभीर आरोप लगाना अच्छा नहीं है। बता दें कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच हुआ ये विवाद दरअसल फिल्म के एक आइटम सॉन्ग के दौरान हुआ था। इसमें सबसे पहले तनुश्री को कास्ट किया गया, जिसके बाद उन्हें रिप्लेस करके राखी सावंत को लाया गया था। ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी।
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री का विवादित बयान, 18 साल पुरानी सफाई वायरल
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। तनुश्री ने नाना पाटेकर के गुजर जाने पर जो बयान दिए, उसे लेकर उनकी जबरदस्त आलोचना हो रही है। त
NRI Post Hindi Desk · 45 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
