गोर्खाली सुधार सभा ने नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। सभा की ओर से विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से अब तक करीब 60 लाख रुपये का राहत कोष जमा किया जा चुका है। मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि आपदा के बाद 29 अगस्त को सभा की आपात बैठक कर नेपाल राहत प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया था। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों, सभाओं, समाजों, पूर्व सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों के सहयोग से राहत कोष में धनराशि जुटाई गई। पदम सिंह थापा के नेतृत्व में नेपाल जाने वाले दल का गठन हो चुका है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दल एक दो दिनों में नेपाल पहुंचकर स्थानीय स्तर पर राहत सामग्री खरीदेगा और जरूरतमंद परिवारों तक स्वयं सहायता पहुंचाएगा। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में एक गांव को गोद लेकर वहां लाइब्रेरी और लैब बनाने की भी योजना है। नेपाल में स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ ही नेपाल सेना, दूतावास और सरकार से संपर्क किया जा रहा है ताकि राहत कार्य सुचारू रूप से चल सके। पत्रकार वार्ता के मौके पर गोर्खाली सुधार सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, गोर्खा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया, गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, मेजर सेनि हबी जंग गुरूंग, मेजर सेनि महावीर सिंह रावत, प्रभा शाह, सपना मल्ल तथा संयुक्त नागरिक संगठन, बौद्ध तिब्बती समाज, गढ़वाल महासभा और कुर्मांचल महासभा के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य आपदा से बुरी तरह प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा और विज्ञान की सुविधाएं विकसित करना है, जिससे बच्चों को लंबे समय तक लाभ मिल सके।
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए 60 लाख का राहत कोष, गोर्खाली सुधार सभा का दल पहुंचेगा, एक गांव गोद लेकर बनेगी लाइब्रेरी और लैब
गोर्खाली सुधार सभा ने नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। सभा की ओर से विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से अब तक करीब 60 लाख रुपये का राहत कोष
NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

