नेपाल-चीन सीमा पर 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर नेपाल में चीन के खिलाफ सवाल उठने लगे हैं। नेपाली पत्रकार परशुराम काफ्ले ने चीन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर का पड़ोसी देश अचानक आई बाढ़ के बारे में पहले से चेतावनी देने में नाकाम रहा। काफ्ले ने आरोप लगाया कि बीजिंग ने विनाशकारी बाढ़ की पूर्व चेतावनी न देकर काठमांडू को कमजोर किया है। उन्होंने एकतरफा प्यार की कीमत सिर्फ नेपाल को ही क्यों चुकानी पड़े, यह सवाल भी उठाया। इस घटना में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हुई है, जबकि 133 भारतीयों समेत 700 से अधिक लोग लापता हैं। 26 अगस्त की सुबह तिब्बत में जिस जगह फ्लैश फ्लड आया, वहां से नेपाल-चीन मैत्री पुल की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। नेपाल के पास उतना ही समय था जितने में सैलाब 20 किलोमीटर की दूरी तय करता। अगर चीन ने समय रहते जानकारी दी होती तो नेपाल अपने नागरिकों को अलर्ट कर सकता था और नुकसान कम हो सकता था। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने संसद को बताया कि सुबह 8:37 बजे तिब्बत में भूकंप आया और तीन मिनट बाद फ्लैश फ्लड की खबर मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भूकंप से ग्लेशियर फटा और बाढ़ आई। बाढ़ का पानी भोटे कोशी नदी से होते हुए रसुवा और धाडिंग जिलों में फैल गया, फिर त्रिशूली नदी के रास्ते कई अन्य जिलों को प्रभावित किया। यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले साल जुलाई में भी रासुवागढ़ी बॉर्डर के पास ग्लेशियर झील फटी थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी और मैत्री पुल बह गया था। उस घटना के बाद दोनों देश बाढ़ और भूस्खलन की रियल-टाइम जानकारी साझा करने पर सहमत हुए थे, लेकिन कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ। इस साल मई में भी यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला। नेपाल चाहता है कि चीन अपने क्षेत्र की भौगोलिक घटनाओं की तुरंत जानकारी दे ताकि समय रहते एहतियात बरता जा सके। कारगर चेतावनी प्रणाली के अभाव में नदी किनारे बसे लोग कभी भी प्राकृतिक आपदा के शिकार हो सकते हैं। इस बाढ़ ने मध्य नेपाल के कई कस्बे तबाह कर दिए हैं, पुल बहा दिए हैं और एक दर्जन पनबिजली परियोजनाओं को ठप कर दिया है।
नेपाल की तबाही रोक सकता था चीन? रियल टाइम डेटा साझा न करने पर उठे सवाल
नेपाल-चीन सीमा पर 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर नेपाल में चीन के खिलाफ सवाल उठने लगे हैं। नेपाली पत्रकार परशुराम काफ्ले ने चीन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर का पड़ोसी देश अचान
NRI Post Hindi Desk · 90 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





