|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

नेपाल के लिए बड़ा खतरा! 50 लाख घन मीटर पानी समेटे बैरियर झील कभी भी फट सकती है, 72 घंटे बेहद अहम

नेपाल और चीन की सीमा पर एक बड़ा संकट मंडरा रहा है, जिससे नेपाल के निचले इलाकों में भारी तबाही का खतरा पैदा हो गया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल के रसुवागढ़ी नाके से महज 2.5 किलोमी

NRI Post Hindi Desk · 89 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नेपाल के लिए बड़ा खतरा! 50 लाख घन मीटर पानी समेटे बैरियर झील कभी भी फट सकती है, 72 घंटे बेहद अहम
📷 NRI Post Hindi Desk

नेपाल और चीन की सीमा पर एक बड़ा संकट मंडरा रहा है, जिससे नेपाल के निचले इलाकों में भारी तबाही का खतरा पैदा हो गया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल के रसुवागढ़ी नाके से महज 2.5 किलोमीटर दूर छोचेन खोला और पुरेपु सांगपो नदियों के संगम पर एक विशाल बैरियर झील बन गई है। गुरुवार सुबह तक इस झील में करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका था और यह पहले से ही ओवरफ्लो हो रही है। वैज्ञानिकों और हाइड्रोजियोलॉजिस्टों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में इस प्राकृतिक बांध में करीब 30 लाख घन मीटर और पानी आ सकता है, जिसके बाद यहां कुल 50 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा हो जाएगा। इतने विशाल जलराशि के दबाव से यह प्राकृतिक बांध कभी भी फट सकता है, जिससे अचानक आई भयानक बाढ़ ग्यीरोंग पोर्ट और नेपाल की ओर व्यापक तबाही मचा सकती है। इसी खतरे को देखते हुए चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है और अधिकारी बाढ़ से जुड़े रियल-टाइम सिमुलेशन कर रहे हैं ताकि आपातकालीन बचाव कार्यों में मदद मिल सके। उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियर ढहने से ल्हेंडे नदी ब्लॉक हो गई थी और उसके टूटने से आए सैलाब ने ग्यीरोंग पोर्ट को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे भारी तबाही हुई थी। इस घटना में अब तक चीन के तिब्बत और नेपाल में मिलाकर 332 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इसी बीच चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने गुरुवार को आपदा प्रभावित ग्यीरोंग टाउनशिप का दौरा किया और राहत कार्यों की समीक्षा की, साथ ही पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वेस्टर्न थिएटर कमांड का एक दल भी बचाव कार्यों में तालमेल के लिए प्रभावित इलाके में भेजा गया है। चीनी अधिकारियों की नजर झील में हो रहे बदलावों पर बारीकी से है और वे नदी के बहाव की दिशा में झील के अचानक टूटने से होने वाले खतरों को कम करने के लिए लगातार विश्लेषण कर रहे हैं, क्योंकि यदि यह प्राकृतिक बांध टूटा तो इसका विनाशकारी असर नेपाल के कई इलाकों पर पड़ सकता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!