नेपाल और चीन की सीमा पर आई अचानक आई भीषण बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। इस भयंकर बाढ़ में केरुंग बॉर्डर पर स्थित विशाल कस्टम ऑफिस की इमारत पानी की प्रचंड धारा में बह गई। चीन की सरकार ने इस पूरी घटना का वीडियो जारी किया है, जिसमें मात्र कुछ ही सेकंड में 6 से 7 मंजिला इमारत झोपड़ी की तरह बहती हुई नजर आ रही है। यह वही रास्ता है, जहां से नेपाल में चीनी कंटेनर आते हैं और मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इस हादसे में अब तक कुल 22 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 105 भारतीय समेत लगभग 400 विदेशी पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे नेपाली समय के अनुसार यह दृश्य सीसीटीवी में कैद हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी की धारा इतनी तेज गति से आ रही थी कि लोगों के पास भागने का भी समय नहीं बचा और अफरा-तफरी के बीच ही सब कुछ बह गया। पानी के इस कहर के आगे 40 किलोमीटर सड़क और 19 पुल भी टूट गए हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगात्से में ग्यिरोंग पोर्ट के पास भूस्खलन हुआ, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। चश्मदीदों ने बताया कि जब पानी आया तो ऐसा लगा जैसे आसमान टूट रहा हो और धरती फट रही हो, किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। इस दौरान नेपाल की भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे रसुवा जिले के तिमुरे और स्याब्रूबेसी जैसे इलाकों में भारी नुकसान हुआ। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक समेत कुल 384 यात्री लापता हैं। चीन के राष्ट्रपति ने मडस्लाइड से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य के आदेश दिए हैं। पीपल्स आर्म्ड पुलिस की टुकड़ी को मौके पर भेजा गया है। नेपाल के रसुवा जिले में नदी किनारे बसे इलाकों में तबाही के साथ ही एक दर्जन से अधिक पनबिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। चीनी दूतावास ने भी अपना आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय कर दिया है और सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। इस बाढ़ के पीछे ऊंचे पहाड़ों में बर्फ और चट्टानों का खिसककर नदी में गिरना माना जा रहा है, जिससे बना अस्थायी बांध टूटने पर पानी, मिट्टी और पत्थर का पूरा मलबा एक साथ नीचे दौड़ पड़ा, यानी फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी। हिमालयी क्षेत्र की खड़ी ढलान होने के कारण पानी की रफ्तार और विनाशकारी ताकत कई गुना बढ़ गई।
नेपाल-चीन सीमा पर कहर बनी बाढ़, फ्रेंडशिप ब्रिज बहा, 22 की मौत, 105 भारतीय लापता, सीसीटीवी में कैद हुई प्रलय
नेपाल और चीन की सीमा पर आई अचानक आई भीषण बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। इस भयंकर बाढ़ में केरुंग बॉर्डर पर स्थित विशाल कस्टम ऑफिस की इमारत पानी की प्रचंड धारा में बह गई। चीन की सरकार ने इस पूरी घटना का व
NRI Post Hindi Desk · 90 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

