|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

नेपाल बाढ़ में फंसे 21 भारतीय सुरक्षित दिल्ली लौटे, 315 अब भी लापता, चीन में 400 भारतीय सुरक्षित

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। इस बीच नेपाल में फंसे 21 भारतीय नागरिक सुरक्षित वापस दिल्ली लौट आए हैं। ये सभी भारतीय इंडिगो की एक फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और इ

NRI Post Hindi Desk · 88 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नेपाल बाढ़ में फंसे 21 भारतीय सुरक्षित दिल्ली लौटे, 315 अब भी लापता, चीन में 400 भारतीय सुरक्षित
📷 NRI Post Hindi Desk

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। इस बीच नेपाल में फंसे 21 भारतीय नागरिक सुरक्षित वापस दिल्ली लौट आए हैं। ये सभी भारतीय इंडिगो की एक फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और इनका स्वागत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया। विदेश मंत्री ने इन लोगों से मुलाकात कर उनके अनुभव सुने। ये सभी लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे और नेपाल में तीर्थयात्रा के लिए गए थे। बाढ़ आने के बाद वे वहां फंस गए थे, जिसके बाद नेपाल की सेना ने मुश्किल हालात में उनका रेस्क्यू किया और उन्हें काठमांडू लाया गया। काठमांडू में भारतीय दूतावास ने उनकी भारत वापसी की व्यवस्था की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि नेपाल में अब भी करीब 315 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है। भारत सरकार लगातार नेपाल सरकार के संपर्क में है और अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अलग-अलग जगहों से अब तक करीब 85 भारतीयों को रेस्क्यू किया जा चुका है। विदेश मंत्री ने नेपाल की सेना के प्रयासों की सराहना की और कहा कि भारत का मुख्य फोकस नेपाल में फंसे भारतीयों से संपर्क करना है। उन्होंने बताया कि नेपाल सरकार को हर संभव सहायता दी जा रही है। चीन की तरफ फंसे भारतीयों की बात करें तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि चीन में करीब 400 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। ये सभी लोग सुरक्षित हैं और अपने परिवारों के संपर्क में हैं। बीजिंग में भारतीय दूतावास भी लगातार उनके संपर्क में है। कई परिवारों ने हेल्पलाइन के जरिए दूतावास से संपर्क किया है। भारतीय दूतावास चीन के स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और इन भारतीयों को सुरक्षित निकालने की योजना पर काम किया जा रहा है। वहीं, चीन के तिब्बत क्षेत्र से 93 भारतीय नेपाल पहुंच चुके हैं। भारत ने नेपाल में राहत अभियान भी तेज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत ने 26 अगस्त की शाम पहला राहत विमान भेजा था, जिसमें करीब 10 टन राहत सामग्री शामिल थी। इसमें अस्थायी शेल्टर, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दवाइयां थीं। इसके बाद 27 अगस्त को दूसरा विमान करीब 37.5 टन राहत सामग्री के साथ नेपाल भेजा गया, जिसमें टेंट, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप, पानी निकालने वाले पंप, किचन सेट, जनरेटर और खाने का सामान शामिल था। अब भारत राहत सामग्री की तीसरी खेप भेजने की तैयारी कर रहा है, जिसमें करीब 12 से 13 टन सामान होगा। नेपाल के अनुरोध पर भारत टनल रेस्क्यू टीम और मेडिकल टीम भेजने की भी तैयारी कर रहा है, और बेली ब्रिज भी भेजा गया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!