|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

नेपाल में फिर मचा कोहराम! 20 मिनट में आएगा पानी, 5 गुना बड़ा खतरा, धुंडे बाजार में अलर्ट

नेपाल के नुवाकोट जिले में एक बार फिर भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पिछली बाढ़ से उबरने से पहले ही धुंडे बाजार और आसपास के इलाकों में पुलिस ने लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी

NRI Post Hindi Desk · 88 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नेपाल में फिर मचा कोहराम! 20 मिनट में आएगा पानी, 5 गुना बड़ा खतरा, धुंडे बाजार में अलर्ट
📷 NRI Post Hindi Desk

नेपाल के नुवाकोट जिले में एक बार फिर भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पिछली बाढ़ से उबरने से पहले ही धुंडे बाजार और आसपास के इलाकों में पुलिस ने लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, ऊपरी क्षेत्रों से पानी आने के कारण अगले 20 से 25 मिनट में बाढ़ का पानी इलाके तक पहुंच सकता है, जो पहले की तुलना में पांच गुना अधिक गंभीर हो सकता है। ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन की टीमें नदी किनारे मौजूद लोगों को हटाने में जुटी हैं और अनाउंसमेंट करके दुकानें तथा घर खाली कराने की अपील कर रही हैं। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि खतरा काफी बढ़ गया है और किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्थानीय अधिकारियों को आशंका है कि ऊपरी इलाकों से पानी छोड़े जाने या किसी प्राकृतिक घटना के कारण नदी का बहाव अचानक बढ़ सकता है। इस बीच, चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, ग्यिरोंग बॉर्डर पोर्ट के ऊपर बनी डैम्ड लेक ओवरफ्लो होने लगी है, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और नेपाली सेना ने एहतियात के तौर पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी रोक दिया है। नुवाकोट हाल की भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है, जहां कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हैं। इस नए संकट ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। जो झील कभी फटने की आशंका से वार्निंग का विषय थी, उसका पानी अब नीचे की ओर निकलना शुरू हो गया है, जिससे डाउनस्ट्रीम इलाकों में अचानक पानी बढ़ने का गंभीर संकट पैदा हो गया है। पिछली तबाही से अभी लोग उबर भी नहीं पाए हैं कि दोबारा इस तरह का खतरा सामने आने से इलाके में दहशत और पैनिक मोड बना हुआ है, और राहत-बचाव टीमों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!