|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

नेपाल में बाढ़ के बीच धरती कांपी, भोटेकोशी में नई झील से बढ़ा जनजीवन का खतरा

नेपाल में पिछले दिनों आई विनाशकारी बाढ़ से उबरने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन इसी बीच भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का यह भूकंप दर्ज किया गया, जिससे किसी ब

NRI Post Hindi Desk · 89 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नेपाल में बाढ़ के बीच धरती कांपी, भोटेकोशी में नई झील से बढ़ा जनजीवन का खतरा
📷 NRI Post Hindi Desk

नेपाल में पिछले दिनों आई विनाशकारी बाढ़ से उबरने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन इसी बीच भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का यह भूकंप दर्ज किया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, यह झटका ऐसे समय आया है जब भोटेकोशी नदी के पास बनी नई झील के टूटने से निचले इलाकों में एक और बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। भूकंप की तीव्रता कम रही, लेकिन नेपाल में हालात पहले से ही बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। भोटेकोशी नदी में आई पिछली बाढ़ के बाद राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है, इसी बीच नदी का बहाव रुकने से पानी जमा होने लगा है। इस जमा पानी से बनी नई झील के टूटने की आशंका ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इससे अचानक आने वाली बाढ़ में भारी तबाही हो सकती है। नेपाल अभी पिछली तबाही से उबर भी नहीं पाया था कि नया संकट सामने आ गया है। तिब्बत सीमा पर हुए भूस्खलन के बाद भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें अब तक 392 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 1,500 लोग लापता हैं। राहत-बचाव का काम चल ही रहा था कि नदी का बहाव रुकने से वहां एक नई झील बन गई, जिसमें लगातार पानी भर रहा है। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी के उद्गम के पास बनी इस झील में गुरुवार सुबह तक करीब 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा हो चुका था, और अगले तीन दिनों में करीब 30 लाख क्यूबिक मीटर पानी और आने का अनुमान है। खतरे को देखते हुए नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी किनारे से दूर रहने की सलाह दी गई है, साथ ही यात्रियों और राहत-बचाव में जुटे लोगों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है। अधिकारी झील पर लगातार नजर रख रहे हैं ताकि स्थिति बिगड़ने पर समय रहते कदम उठाया जा सके। पिछली बाढ़ की वजह को लेकर शुरुआत में भूकंप की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में सैटेलाइट तस्वीरों में नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के निशान मिले। जांच में पता चला कि जिस कंपन को भूकंप समझा गया था, वह ग्लेशियर की चट्टानों और बर्फ के टूटने से पैदा हुई थी, जिसके बाद भारी मलबे ने नदी का रास्ता प्रभावित कर दिया और पानी के तेज बहाव ने कुछ ही समय में भोटेकोशी के आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। अब उसी क्षेत्र में फिर से पानी जमा होने से प्रशासन की नजर हालात पर बनी हुई है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!