|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

नेपाल में बाढ़ के बाद तबाही के बीच जारी है बचाव अभियान, हौसलों की उड़ान और राहत के प्रयास जारी

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मलबे के ढेर, टूटे हुए रास्ते और तेज बहाव के बीच रेस्क्यू में जुटे जवानों के चेहरों पर थकान साफ देखी जा सकती है, लेकिन उनका ह

NRI Post Hindi Desk · 85 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नेपाल में बाढ़ के बाद तबाही के बीच जारी है बचाव अभियान, हौसलों की उड़ान और राहत के प्रयास जारी
📷 NRI Post Hindi Desk

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मलबे के ढेर, टूटे हुए रास्ते और तेज बहाव के बीच रेस्क्यू में जुटे जवानों के चेहरों पर थकान साफ देखी जा सकती है, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार छह दिनों से प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं। जहां भी सूचना मिलती है, जवान कंधे पर उपकरण उठाकर तुरंत रवाना हो जाते हैं। सामने रास्ता न होने पर मशीनों से मलबा हटाकर रास्ता बनाया जा रहा है, और जहां मशीनें नहीं पहुंच पा रही हैं, वहां जवान अपने हाथों से तलाशी अभियान चला रहे हैं। कई स्थानों पर रस्सियों के सहारे नीचे उतरना पड़ रहा है, तो कई जगह नावों की मदद से नदी पार कर प्रभावित बस्तियों तक पहुंचा जा रहा है। धादिंग जिले के जहरे विद्युत उपकेंद्र को चालू कराने का कार्य सबसे बड़ी प्राथमिकता है, क्योंकि यहां से धादिंग, गोरखा, चितवन और नुवाकोट में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होती है। बाढ़ का पानी आने से इस उपकेंद्र से जुड़े करीब बीस हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई थी। सेना के कप्तान अर्जुन सुबेदी और नेपाल प्रहरी दल के प्रभारी निरीक्षक बीबी आर्याल के नेतृत्व में सोमवार को उपकेंद्र परिसर में जमा सिल्ट हटाकर उसे साफ कराया गया ताकि जल्द से जल्द बिजली बहाली हो सके। मुग्लिन-काठमांडू मार्ग पर जगह-जगह अवरुद्ध रास्तों को भी सेना की मदद से सही कराया जा रहा है। गल्छी से रसुवा जाने वाला मुख्य मार्ग पुल टूटने से बंद है जिसके कारण रसुवा के बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग को भारी वाहनों के चलने योग्य बनाया गया है। भारी उपकरणों को दुर्गम रास्तों से जवान कंधे पर ले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों की जानकारी से उन जगहों तक पहुंचने में मदद मिल रही है जहां मलबे और पानी ने पूरा भूगोल बदल दिया है। भारत से मिले रेस्क्यू उपकरण भी कई जगह काम आसान कर रहे हैं जिससे पानी और बिजली की परेशानी के बीच अभियान जारी रखने में मदद मिल रही है। रेस्क्यू टीम को देखते ही लोग उन्हें घेर लेते हैं, कोई पानी और भोजन की गुहार लगाता है, कोई दवा मांगता है तो कोई हाथ जोड़कर लापता स्वजन के बारे में पूछता है। जवान उनकी बात सुनते हैं और भरोसा दिलाते हैं कि जब तक तलाश पूरी नहीं होगी वे यहां से नहीं जाएंगे।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!