पटना। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंडक एवं कोसी बराज पर पानी के डिस्चार्ज में वृद्धि की संभावना को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार गंडक बराज पर 27 सितंबर की रात 12 बजे तक 3,81,638 क्यूसेक तथा कोसी बराज पर 26 सितंबर की सुबह छह बजे तक 3,53,407 क्यूसेक डिस्चार्ज होने की संभावना है। शासन ने संबंधित अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। निर्देश के तहत सभी संवेदनशील तटबंधों, स्लुइस गेट एवं निचले इलाकों में रात के दौरान गश्ती बढ़ाने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीपेज, ओवरटॉपिंग, कटाव, तटबंध में ब्रीच अथवा किसी अन्य प्रतिकूल स्थिति के संकेत मिलने पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर रात के दौरान पर्याप्त मानव बल, प्रकाश एवं संचार सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर पूरी रात मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल मुख्यालय को देने और बिना विलंब आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश हैं। जल संसाधन विभाग ने संबंधित जिलाधिकारियों से भी स्थिति की निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। विभाग ने कहा है कि फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है, सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी सतर्क रहें तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें। उल्लेखनीय है कि नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन से काठमांडू को जोड़ने वाले राजमार्ग पर आवागमन ठप हो गया है और कई वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
नेपाल में भारी बारिश से बिहार अलर्ट पर, गंडक और कोसी बराज पर बढ़ेगा डिस्चार्ज; रात में गश्ती के निर्देश
पटना। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंडक एवं कोसी बराज पर पानी के डिस्चार्ज में वृद्धि की संभावना को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जार
NRI Post Hindi Desk · 60 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




