बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के गंभीर मामले में गांव की पंचायत ने कानून को पूरी तरह दरकिनार करते हुए समझौता करा दिया। पंचायत ने यह फैसला सुनाया कि दुष्कर्म का आरोपित युवक किशोरी के बालिग होने पर उससे विवाह करेगा। हैरानी की बात यह है कि सोमवार को दोनों पक्षों की सहमति से किशोरी की गोद भराई की रस्म भी करा दी गई, जिससे यह साफ हो गया कि पंचायत ने आरोपित को बचाने का पूरा इंतजाम कर दिया। पीड़िता के अनुसार पड़ोसी युवक पिछले एक साल से उसे डरा-धमकाकर जगह-जगह बुलाकर दुष्कर्म कर रहा था और उसने कई वीडियो तथा फोटो भी बना लिए थे, जिन्हें मना करने पर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी जाती थी। मजबूरी में किशोरी को उसके पास जाना पड़ता था। जब किशोरी गुमसुम रहने लगी तो मां ने कारण पूछा, तब रोती हुई किशोरी ने पूरी कहानी बताई और कहा कि अब उसे सहन नहीं होता, पूरा शरीर दर्द करता है। इसके बाद किशोरी की मां ने 16 सितंबर को थाना शीशगढ़ में शिकायती पत्र दिया, मगर वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। जब गांव के लोगों को पता चला कि किशोरी की मां ने शिकायती पत्र दिया है, तो गांव में पंचायत बैठा दी गई। पंचायत ने दोनों पक्षों को बैठाकर फैसला कर दिया कि आरोपित किशोरी के बालिग होने पर उससे शादी करेगा, और समझौते नामे पर लिखा गया कि दोनों पक्षों में से कोई भी इसे नकारता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत ने 21 सितंबर को लड़की की गोद भराई और लड़के के टीके की रस्म पूरी करने का फैसला किया, जो पूरी भी हो गई। थाना प्रभारी शीशगढ़ वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, वैसे यह मामला प्रेम प्रसंग का दिखाई दे रहा है। सवाल यह है कि जब नाबालिग से दुष्कर्म सीधे कानून के तहत अपराध है और ऐसे मामलों में पुलिस तथा न्यायिक प्रक्रिया निर्धारित है, तब पंचायत को समझौते या शादी का फैसला कराने का अधिकार किसने दिया। वर्ष 2026 में भी क्या पंचायत के फैसले के आगे कानून की प्रक्रिया को किनारे किया जा सकता है। यह मामला यह भी दर्शाता है कि कैसे ग्रामीण स्तर पर गठित पंचायतें अब भी गंभीर अपराधों को आपसी समझौते में बदलकर पीड़िता को न्याय से वंचित करने का काम कर रही हैं।
नाबाइग से दुष्कर्म पर पंचायत का फरमान: बालिग होने पर शादी, गोद भराई की रस्म भी कराई
बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के गंभीर मामले में गांव की पंचायत ने कानून को पूरी तरह दरकिनार करते हुए समझौता करा दिया। पंचायत ने यह फैसला सुनाया कि दुष्कर्म का
NRI Post Hindi Desk · 64 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




