|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

नाबलिग को बहन बुलाने के बहाने बाइक पर अगवा किया, स्कूल में गैंगरेप; दोनों आरोपी गिरफ्तार

बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक नाबलिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 24 सितंबर को लड़की गणेश जी की पूजा के लिए गई थी, इसी दौरान मध्य प्रदेश के रहन

NRI Post Hindi Desk · 55 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नाबलिग को बहन बुलाने के बहाने बाइक पर अगवा किया, स्कूल में गैंगरेप; दोनों आरोपी गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक नाबलिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 24 सितंबर को लड़की गणेश जी की पूजा के लिए गई थी, इसी दौरान मध्य प्रदेश के रहने वाले दो युवकों ने उसे उसकी बहन को बुलाने के नाम पर बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक लड़की को एक स्कूल में ले गए, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपियों ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी और नाबलिग को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों की गांव में रिश्तेदारी है और पड़ोस की एक लड़की की शादी मध्य प्रदेश में हुई है, इसी रिश्ते के कारण दोनों युवक गांव के नाते मुंहबोले जीजा लगते हैं, जिस वजह से आरोपी और पीड़िता का परिवार एक-दूसरे को पहले से जानता था। किसी तरह घर पहुंचने के बाद नाबलिग ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई की गई। डिप्टी एसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और नाबलिग का कोर्ट में बयान कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, साथ ही पूरे मामले की जांच जारी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!