मेरठ में नमो भारत ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों ने मासिक पास की सुविधा और ट्रेन को चौबीसों घंटे चलाने की मांग उठाई है। साथ ही यात्रियों ने मेरठ कैंट स्टेशन से दिल्ली के लिए एक ईएमयू ट्रेन चलाने की भी मांग की है। रविवार को यह यात्री राज्यसभा सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के मोहनपुरी स्थित आवास पर पहुंचे। वहां उनके उपलब्ध न होने पर यात्रियों ने कार्यालय में केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। यात्री सौरभ शर्मा और तरुण मेहता ने बताया कि पिछले दो साल से शटल ट्रेन लगातार विलंब से चल रही है और वापसी में भी ट्रेन देरी से आ रही है। इस ट्रेन पर बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी सफर करते हैं, जो माल लाने और ले जाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। विलंब से चलने के कारण कई लोगों की नौकरी चली गई है या उन्हें अनुपस्थित दर्ज किया जाता है। यात्रियों के अनुसार नमो भारत ट्रेन का मेरठ से सराय काले खां का किराया 210 रुपये है और आने-जाने में 420 रुपये खर्च होते हैं। अगर इसमें मासिक पास की सुविधा मिल जाए और इसे 24 घंटे चलाया जाए तो यात्रियों की सारी परेशानियों का समाधान हो जाएगा। दैनिक यात्रियों ने फोन पर राज्यसभा सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से बात भी की। इस मौके पर जयदीप सचदेवा, करण, संजय बख्शी और गोपाल आदि मौजूद रहे।
नमो भारत ट्रेन में मासिक पास और 24 घंटे संचालन की मांग, यात्रियों ने मंत्री को दिया ज्ञापन
मेरठ में नमो भारत ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों ने मासिक पास की सुविधा और ट्रेन को चौबीसों घंटे चलाने की मांग उठाई है। साथ ही यात्रियों ने मेरठ कैंट स्टेशन से दिल्ली के लिए एक ईएमयू ट्
NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




