|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाबी युवक गुरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या, परिवार ने शव भारत लाने की मांग की

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पंजाब के कपूरथला जिले के जाब्बोवाल गांव निवासी 28 वर्षीय गुरदीप सिंह शुक्रवार रात करीब दस बजे पिज्जा डिलीवरी के दौरान एक अज

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाबी युवक गुरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या, परिवार ने शव भारत लाने की मांग की
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पंजाब के कपूरथला जिले के जाब्बोवाल गांव निवासी 28 वर्षीय गुरदीप सिंह शुक्रवार रात करीब दस बजे पिज्जा डिलीवरी के दौरान एक अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति के हमले का शिकार हो गया। गुरदीप करीब 13 साल पहले बेहतर कमाई और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भारी कर्ज लेकर अमेरिका गया था। घटना के वक्त वह न्यूयॉर्क के रिचमंड स्ट्रीट इलाके में पिज्जा डिलीवर कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, जहां गुरदीप के सीने में गोली लगी हुई थी। पैरामेडिक्स ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आसपास लगे निगरानी कैमरे में घटना से पहले दो लोगों के बीच लड़ाई दिखाई देती है, इसके बाद रोशनी की चमक नजर आती है, जिसे गोली चलने की घटना माना जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर गिरता दिखता है और दूसरा कार में बैठकर फरार हो जाता है। परिवार का दावा है कि यह लूट की कोशिश के दौरान हुई घटना है, हालांकि पुलिस जांच में अभी हत्या की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शनिवार सुबह तक इलाके में सबूत जुटाए, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गुरदीप की मौत की खबर सुनकर उसके पिता प्यारा लाल बेहद भावुक हैं और उन्होंने पंजाब व भारत सरकार से शव जल्द भारत लाने की व्यवस्था करने की अपील की है। नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन ने भी दुख जताते हुए जांच एजेंसियों से हत्या की सही वजह पता लगाने की मांग की है। गुरदीप अविवाहित था और उसके पिता व भाई परिवार की मदद के लिए डीजे का काम करते हैं।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!