|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

न्यूयॉर्क में राधिका अंबानी की सादगी भरी शाम, जान्हवी संग पिज्जा का किया आनंद

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका अंबानी इन दिनों अपने ग्रेसफुल अंदाज और सादगी भरे स्वभाव को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में राधिका अपने खास दोस्तों की टोली

NRI Post Hindi Desk · 84 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका अंबानी इन दिनों अपने ग्रेसफुल अंदाज और सादगी भरे स्वभाव को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में राधिका अपने खास दोस्तों की टोली के साथ न्यूयॉर्क की सैर पर निकलीं, जहां उन्होंने चकाचौंध और लाइमलाइट से दूर एकदम कैजुअल अंदाज में वक्त बिताया। इस वेकेशन की सबसे खास बात यह रही कि उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी शामिल रहीं, जो पूरे ट्रिप का लुत्फ उठाती नजर आईं। न्यूयॉर्क की सड़कों पर दोनों ने बाकी दोस्तों के साथ एक रेस्ट्रॉन्ट में पिज्जा एन्जॉय किया, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गईं। फैंस इन तस्वीरों में दोनों की गहरी दोस्ती और सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, साथ ही उनके सिंपल स्ट्रीट स्टाइल को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस दौरान राधिका अंबानी व्हाइट और पिंक प्रिटेंड कपड़ों में बेहद कम्फर्टेबल और कैजुअल नजर आईं, जबकि उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ था और मेकअप लगभग न के बराबर किया था। उन्होंने होठों पर पिंक शेड की लिपस्टिक और आइब्रो को डार्क किया हुआ था, जो उनके कूल लुक को और भी ज्यादा उभार रहा था। वहीं, जान्हवी कपूर ने ऑफ व्हाइट और रेड कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी और बालों को खुला छोड़ा था। जान्हवी ने भी लाइट मेकअप किया हुआ था और गले में पतली चेन पेंडेंट के साथ साइड में क्रॉस बैग डाला हुआ था, जिससे उनका अंदाज काफी सिंपल और खूबसूरत दिख रहा था। तस्वीरों में दोनों अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ पिज्जा स्लाइस का आनंद लेते हुए बेहद खुश और रिलैक्स्ड मूड में दिखाई दे रही हैं। एक अन्य तस्वीर में राधिका ब्लैक एंड व्हाइट मिडी ड्रेस में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने आंखों पर काला चश्मा चढ़ाया था और बालों में पोनी टेल बनाई हुई थी। तीसरी तस्वीर में राधिका हरे रंग की खूबसूरत ड्रेस में दोस्तों संग किसी पार्टी में खड़ी दिखीं, जहां उन्होंने बालों को कर्ल्स देकर खोला हुआ था और काफी एलिगेंट मेकअप किया था। गौरतलब है कि जान्हवी कपूर और राधिका अंबानी की दोस्ती काफी पुरानी है और अनंत अंबानी व राधिका की शादी के सभी फंक्शन्स में जान्हवी बढ़-चढ़कर शामिल हुई थीं। इन तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तमाम लोग राधिका के सादे अंदाज और पारिवारिक दोस्तों के साथ घुलने-मिलने की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!