|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

नीला ड्रम हत्याकांड: साहिल और मुस्कान की सजा पर आज आएगा फैसला, परिजनों ने मांगी फांसी

मेरठ की चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्र की अदालत दोषी साहिल और मुस्कान की सजा पर फैसला सुनाएगी। दोनों दोषी जेल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शाम

NRI Post Hindi Desk · 42 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नीला ड्रम हत्याकांड: साहिल और मुस्कान की सजा पर आज आएगा फैसला, परिजनों ने मांगी फांसी
📷 NRI Post Hindi Desk

मेरठ की चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्र की अदालत दोषी साहिल और मुस्कान की सजा पर फैसला सुनाएगी। दोनों दोषी जेल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल होंगे। मृतक सौरभ की मां और भाई ने दोनों दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे ने बताया कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर दोनों को फांसी की सजा देने की मांग की जाएगी। अदालत में दोनों दोषी पहले अपना पक्ष रख सकेंगे, जिसके बाद अदालत अपना निर्णय सुनाएगी। इस मामले की शुरुआत साल 2016 से होती है, जब सौरभ ने मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था। साल 2019 में विवाद के बाद दोनों अलग हो गए और उसी वर्ष मुस्कान ने बेटी पीहू को जन्म दिया, जो अब नाना-नानी के पास रहती है। इसी दौरान मुस्कान की मुलाकात अपने स्कूल के सहपाठी साहिल शुक्ला से हुई। बाद में परिवार के लोगों ने सौरभ और मुस्कान में समझौता करा दिया और दोनों साथ रहने लगे, जिसके बाद सौरभ लंदन चला गया। इस दौरान मुस्कान और साहिल करीब आ गए। 24 फरवरी 2025 को सौरभ स्वदेश लौटा, जिसके बाद साहिल और मुस्कान ने उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा। तीन मार्च की रात दोनों ने सौरभ को सब्जी में नशीला लिक्विड दिया और फिर चाकू से दिल व गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने शव के चार टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट डालकर जमा दिए। इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए और 17 मार्च को लौटे, जिसके अगले दिन 18 मार्च को घटना का राजफाश हुआ। पुलिस ने 19 मार्च को साहिल और मुस्कान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और सौरभ का शव ड्रम से निकाला गया। पुलिस ने मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल किया और मुकदमा ट्रायल पर आने के 577 दिन बाद 30 सितंबर को अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया। अब सजा पर फैसला आज सुनाया जाएगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!