आज देशभर में नवरात्रि के पावन त्योहार की शुरुआत हो गई है। नौ दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का आज पहला दिन है और पूरे देश में देवी शक्ति की आराधना का माहौल है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने अपने फैंस को नवरात्रि की मुबारकबाद देते हुए महिला सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया के जरिए एक अहम सवाल उठाया है। राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी और कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों में हम देवी शक्ति की पूजा करते हैं। अष्टमी और नवमी के दिन छोटी-छोटी बच्चियों को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है। लेकिन जब महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं सामने आती हैं, तो मन में एक सवाल उठता है कि जिस देश में छोटी बच्चियों को देवी माना जाता है, क्या वहां हर बेटी सच में सुरक्षित है? राजपाल यादव ने आगे कहा कि तीन बेटियों के पिता होने के नाते ये सवाल उन्हें और भी ज्यादा परेशान करता है। उनकी तरह हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी बिना किसी डर के अपने सपने पूरे करे, अपनी मर्जी से जिंदगी जिए और उसे हर जगह सम्मान मिले। राजपाल कहते हैं कि मां दुर्गा की पूजा तभी सही मायने में सार्थक होगी, जब हम उनकी शक्ति को सिर्फ मंदिरों तक सीमित ना रखें। उनके मुताबिक, हमें हर महिला का सम्मान करना होगा और उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी। एक्टर ने लोगों से अपील की कि इस नवरात्रि सिर्फ देवी की पूजा करने तक खुद को सीमित ना रखें, बल्कि ऐसा समाज बनाने की कोशिश करनी चाहिए जहां बेटियों को हर दिन अपनी सुरक्षा की चिंता ना करनी पड़े। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन सिर्फ एक रस्म नहीं है, ये हमें याद दिलाता है कि हर बेटी के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। गौरतलब है कि राजपाल यादव इन दिनों एक बार फिर अपने पांच करोड़ के चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें लगातार पैसों का भुगतान ना करने को लेकर फटकार मिल रही है। साल 2010 से शुरू हुआ ये सिलसिला 2026 में भी सुर्खियां बटोर रहा है। कोर्ट का कहना है कि राजपाल एक्टिंग कर रहे हैं और उन्हें जेल जाना चाहिए। अब एक्टर अपना केस कब सुलझा पाएंगे, ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल राजपाल यादव का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग उनके इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा कर रहे हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर एक्टर का यह संदेश कन्या पूजन और बेटियों की सुरक्षा के बीच के अंतर को उजागर करता है।
नवरात्रि पर राजपाल यादव का बड़ा सवाल- क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?
आज देशभर में नवरात्रि के पावन त्योहार की शुरुआत हो गई है। नौ दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का आज पहला दिन है और पूरे देश में देवी शक्ति की आराधना का माहौल है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने अपने फ
NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

