|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

नवरात्रि में टाटा मोटर्स की धमाकेदार बिक्री, दशहरे के एक दिन में बेचीं 10 हजार कारें

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के लिए नवरात्रि 2026 का त्योहारी सीजन शानदार साबित हुआ है। इस साल नवरात्रि पर कंपनी ने 50 हजार से ज्यादा कारों को डिलीवर किया है। सिर्फ दशहरा के दिन की बात करें, तो कंपनी ने

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नवरात्रि में टाटा मोटर्स की धमाकेदार बिक्री, दशहरे के एक दिन में बेचीं 10 हजार कारें
📷 NRI Post Hindi Desk

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के लिए नवरात्रि 2026 का त्योहारी सीजन शानदार साबित हुआ है। इस साल नवरात्रि पर कंपनी ने 50 हजार से ज्यादा कारों को डिलीवर किया है। सिर्फ दशहरा के दिन की बात करें, तो कंपनी ने 10 हजार यूनिट्स को सिर्फ एक दिन में बेचा है। कंपनी की कारों और एसयूवी की इन दिनों अच्छी मांग है। पिछले कई महीनों का रिकॉर्ड देखें, तो टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है। टाटा मोटर्स का कहना है कि कंज्यूमर्स सेंटीमेंट बेहतर होने की वजह से लोग शोरूम जा रहे हैं, गाड़ियों के बारे में पूछताछ करने के साथ ही बुकिंग और डिलीवरी भी ले रहे हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अमित कामत ने बताया कि त्योहारों के दौरान लोगों में उत्साह दिख रहा है, जिसके चलते मल्टीपल पावरट्रेन वाली कंपनी की कारों और एसयूवीज के पोर्टफोलियो की मांग भी अच्छी खासी है। कंज्यूमर्स के बेहतर सेंटीमेंट्स से शोरूम में आने वाले लोगों की संख्या, इंक्वायरी, बुकिंग और डिलीवरी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि खासकर नवरात्रि के दौरान लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा है। इस त्योहारी सीजन के दौरान 50 हजार से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर की गई हैं, जिसमें सिर्फ दशहरा के दिन ही 10 हजार से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो दिवाली से पहले टाटा मोटर्स की कारों की अच्छी-खासी बुकिंग चल रही है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से बुकिंग नंबर्स की जानकारी नहीं दी है। टाटा मोटर्स को मौजूदा सेल्स वाला मोमेंटम पूरे सेलिब्रेशन के दौरान जारी रहने की उम्मीद है। फाडा यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, नवरात्रि में 10.39 परसेंट की ग्रोथ के साथ 1,82,728 कारें बिकी हैं। ये ग्रोथ नवरात्रि 2024 के मुकाबले है, जब कंपनियों ने 1,65,534 कारें बेची थीं। 2025 की नवरात्रि के मुकाबले सेल्स में 21.91 परसेंट की गिरावट है। फाडा ने बताया है कि पिछले साल नवरात्रि 11 दिनों तक चली थी, जबकि इस बार 10 दिनों तक ही रही है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!