बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान पूरे नौ दिन अपनी छाती पर कलश रखकर देवी की आराधना करने वाली 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान त्रिवेणीगंज के वार्ड नंबर चार निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी सचिता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सचिता देवी नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर परिसर में छाती पर कलश रखकर अखंड साधना में जुटी थीं और नौ दिन की पूजा पूरी होने के बाद मंगलवार को वह अपने घर लौटी थीं। घर लौटने के बाद मंगलवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई, लेकिन बुधवार की सुबह फिर सीने में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर सुनते ही मृतका के परिजन फूट-फूटकर रोने लगे और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि महिला को सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था और प्रारंभिक तौर पर डिहाइड्रेशन तथा हृदय संबंधी समस्या मौत की वजह हो सकती है, हालांकि मौत के असली कारण की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि इस बार शारदीय नवरात्र में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लोगों ने अपने शरीर पर ही घटस्थापना की है। बिहार के खगड़िया जिले के आदावरी गांव निवासी नीरज कुमार ने नवरात्र के पहले ही दिन अपनी छाती पर कलश स्थापित कर माता दुर्गा की आराधना की और अगले पांच साल तक इसी तरह उपासना का संकल्प लिया है। इसी तरह झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र के बुखारा गांव स्थित गौरैया माता मंदिर में जानकी देवी ने अपने शरीर पर ज्वारे उगाए थे और उन्होंने गांव तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना के लिए यह संकल्प लिया था, जिसे देखने के लिए लोग पूरे नौ दिन मंदिर आते रहे।
नवरात्र में नौ दिन छाती पर कलश रखकर पूजा करने वाली महिला की मौत, डॉक्टरों ने बताई यह वजह
बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान पूरे नौ दिन अपनी छाती पर कलश रखकर देवी की आराधना करने वाली 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। म
NRI Post Hindi Desk · 34 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




