|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर! इस सप्ताह खुलेंगे 9 नए आईपीओ, 8 कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग

प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह निवेशकों के लिए जबरदस्त अवसरों का दौर देखने को मिलेगा। बाजार में कुल 9 नए आईपीओ निवेश के लिए खुलेंगे, जबकि 8 कंपनियों के शेयर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगे। यह गतिविधि म

NRI Post Hindi Desk · 106 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर! इस सप्ताह खुलेंगे 9 नए आईपीओ, 8 कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग
📷 NRI Post Hindi Desk

प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह निवेशकों के लिए जबरदस्त अवसरों का दौर देखने को मिलेगा। बाजार में कुल 9 नए आईपीओ निवेश के लिए खुलेंगे, जबकि 8 कंपनियों के शेयर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगे। यह गतिविधि मेनबोर्ड और एसएमई दोनों segments में देखने को मिलेगी, जिससे निवेशकों के पास कई विकल्प होंगे। कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में ही धूत ट्रांसमिशन और मोलबायो डायग्नोस्टिक्स के आईपीओ खुल गए हैं, जो 12 अगस्त को बंद होंगे। धूत ट्रांसमिशन 3,066.9 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाकर आया है, जिसका मूल्य दायरा 829 से 871 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। वहीं, मोलबायो डायग्नोस्टिक्स लगभग 939.7 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार में उतरी है, जिसका मूल्य दायरा 768 से 807 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड्स 11 अगस्त को अपना आईपीओ लॉन्च करेगी, जिसके जरिए कंपनी लगभग 1,553 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस आईपीओ का मूल्य दायरा 133 से 140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिसमें 1,428 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 125 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री की पेशकश के तहत बेचे जाएंगे। इसके अलावा, लॉजिस्टिक्स टेक कंपनी शिपरॉकेट और स्टील क्षेत्र से जुड़ी बिहारी लाल इंजीनियरिंग के आईपीओ भी 12 अगस्त को खुलेंगे। शिपरॉकेट का मूल्य दायरा 92 से 97 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और कंपनी करीब 1,617.5 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। बिहारी लाल इंजीनियरिंग ने आईपीओ के लिए 271 से 285 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। एसएमई प्लेटफॉर्म पर भी निवेशकों को चार नए आईपीओ के विकल्प मिलेंगे। फैसिनेट टेक्सटाइल्स 67 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 148 से 156 रुपये के मूल्य दायरे पर आईपीओ लाएगी, जबकि शाम फोम 130 रुपये प्रति शेयर के निर्धारित मूल्य पर लगभग 40.5 करोड़ रुपये जुटाने की योजना के साथ बाजार में उतरेगी। प्रमोदिनी मेडिकेयर और क्यूएंडटी फूड्स भी 12 अगस्त को अपने आईपीओ लॉन्च करेंगी। इस सप्ताह मेनबोर्ड सेगमेंट में आरडी इंडस्ट्रीज के शेयर 12 अगस्त को, टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स और लीप इंडिया की लिस्टिंग 14 अगस्त को होगी। एसएमई सेगमेंट में अनविल वायर एंड इंजीनियरिंग 10 अगस्त, एजियस टेक्नोलॉजीज 11 अगस्त, जीवी इलेक्ट्रिकल्स 12 अगस्त और एलएपीएल ऑटोमोटिव 13 अगस्त को सूचीबद्ध होंगे। ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट इंडिया के शेयर 14 अगस्त को बाजार में प्रवेश करेंगे। मेनबोर्ड के बड़े इश्यू और एसएमई बाजार में लगातार आ रहे नए प्रस्तावों के कारण यह सप्ताह प्राइमरी मार्केट के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में निवेशकों की निगाह आईपीओ सब्सक्रिप्शन, ग्रे मार्केट प्रीमियम और लिस्टिंग पर रहेगी। ध्यान रहे, शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद अवश्य लें।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!